Friday, 28 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic Box Office Collection Day 2: बंपर ओपनिंग के बाद कैसा रहा यश की ‘टॉक्सिक’ का दूसरा दिन? जानें गुरुवार को कमाए कितने करोड़

Toxic Box Office Collection Day 2: यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही गदर काट दिया है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी और दूसरी दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है.

toxic Box office Collection
टॉक्सिक ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Toxic Box Office Collection Day 2: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हो गई है. फिल्म का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक्शन ड्रामा और रोमांस से भरपूर इस मूवी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर भी जबरदस्त कमाई की है. पहले दिन फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. हालांकि रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितना कारोबार किया है.

ओपनिंग डे पर टॉक्सिक ने की बंपर कमाई

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने रिलीज के पहले दिन 101.10 करोड़ का शानदार कारोबार किया था. फिल्म ने पहले दिन आरआरआर, पुष्पा 2, बाहुबली 2, धुरंधर 2 जैसी 100 करोड़ की ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली.

---विज्ञापन---

दूसरे दिन टॉक्सिक ने कमाए इतने करोड़

हालांकि रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 36.40 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म की कमाई में सीधे तौर पर 64.7 करोड़ की गिरावट आई है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 26.6 प्रतिशत रही और शोज 22,629 चले.

टॉक्सिक वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

फिल्म ने हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा 23 करोड़ का कारोबार किया. वहीं, कन्नड़ में 8.50 करोड़, मलयालम में 40 लाख, तमिल में 1.50 करोड़ और तेलुगु में 3 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने भारत में दो दिनों में 137.50 करोड़ का कलेक्शन किया और दुनिया भर में इसकी कमाई 190.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म को लेकर बात करें तो इसका डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म की कहानी गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक गैंगस्टर ड्रामा है. इस मूवी में यश ने डबल रोल किया है. इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, तारा सुतारिया जैसी हसीनाएं नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी चला सुपरस्टार यश का जादू, 130 करोड़ के पार पहुंची ‘टॉक्सिक’ की कमाई

---विज्ञापन---
First published on: Aug 28, 2026 06:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola