Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पेपर लीक से भर्ती घोटाले तक, इन 5 फिल्मों और सीरीज ने खोला एजुकेशन सिस्टम का कच्चा चिट्ठा

---विज्ञापन---

इन दिनों देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर चर्चा हो रही है. करीब डेढ़ महीने तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन चला, जिसमें देशभर के हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया. इस दौरान छात्रों की मांग थी कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. इसके बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. वहीं, बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज हैं, जो पेपर लीक, भर्ती घोटालों और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करती हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में.

'व्हाय चीट इंडिया'

सबसे पहले बात करते हैं इमरान हाशमी स्टारर 'व्हाय चीट इंडिया' की. यह फिल्म एजुकेशन सिस्टम की खामियों, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाती है. फिल्म में एक ऐसे गिरोह की कहानी दिखाई गई है, जो पेपर लीक कराने का काम करता है. इसका निर्देशन सौमिक सेन ने किया है. फिल्म में श्रेया धनवंतरी और स्निग्धा चटर्जी अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं. बता दें कि फिल्म का नाम पहले 'चीट इंडिया' था, जिसे बाद में बदलकर 'व्हाय चीट इंडिया' कर दिया गया. यह फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है.

---Advertisement---

'शिक्षा मंडल'

इस सूची में दूसरा नाम 'शिक्षा मंडल' का है. साल 2022 में रिलीज हुई यह वेब सीरीज सच्ची घटना से इंस्पायर है. इसमें भारत के सबसे बड़े मेडिकल प्रवेश परीक्षा घोटालों और शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार को दिखाया गया है. सीरीज में गुलशन देवैया और गौहर खान अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. यह MX Player पर उपलब्ध है. इसके अलावा इसे Prime Video पर भी देखा जा सकता है.

'सेटर्स'

'सेटर्स' साल 2019 में रिलीज हुई थी और यह ZEE5 पर उपलब्ध है. फिल्म में श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, विजय राज, इशिता दत्ता और पवन मल्होत्रा जैसे कलाकार नजर आए हैं. इसकी कहानी रेलवे, बैंकिंग और शिक्षक भर्ती के पेपर लीक रैकेट के इर्द-गिर्द घूमती है.

---Advertisement---

'द व्हिसल ब्लोअर'

'द व्हिसल ब्लोअर' एक वेब सीरीज है, जो सरकारी नौकरियों की भर्ती में होने वाले घोटालों पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि किस तरह छात्र धोखाधड़ी का शिकार होते हैं. सीरीज में ऋत्विक भौमिक, रवि किशन, सोनाली कुलकर्णी और अंकिता शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. यह सीरीज Sony LIV पर उपलब्ध है.

'वाथी'

आखिर में बात करते हैं धनुष स्टारर 'वाथी' की. साल 2023 में रिलीज हुई यह फिल्म एक टीचर की कहानी है, जो 1990 के दशक में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए संघर्ष करता है. फिल्म में धनुष ने एक टीचर का रोल किया है. अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो इसे Netflix पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 28, 2026 01:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola