---विज्ञापन---
अक्षरा सिंह का बॉसी लुक देख हैरान हुए पिता, भोजपुरी हसीना ने भी यूं दिया रिएक्शन
अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अपनी एक्टिंग के अलावा वह अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. अक्षरा को ज्यादातर साड़ी और सूट-सलवार जैसे ट्रेडिशनल आउटफिट्स में देखा जाता है. वह अक्सर अपने ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं.
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
हालांकि, हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बोल्ड और वेस्टर्न लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. खास बात यह है कि इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस के पिता ने भी मजेदार रिएक्शन दिया है.
अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टाइलिश फोटो
दरअसल, अक्षरा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने हाथ में ब्लैक लेदर जैकेट थाम रखी है और अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं. इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं और गले में गोल्डन के साथ सिल्वर पेंडेंट्स पहने हैं. इसके अलावा उन्होंने न्यूड मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक लगाई है.
अक्षरा वेस्टर्न लुक फोटोज
पहली तस्वीर में अक्षरा सनग्लासेस लगाए नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपना मेकअप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. तीसरी तस्वीर में वह हाथ बांधकर पोज दे रही हैं और आखिरी तस्वीर में जेब में हाथ डालकर स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "Serving looks."
अक्षरा के पिता ने फोटो पर किया कमेंट, एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब
अक्षरा की तस्वीरों पर उनके पिता विपिन इंद्रजीत ने भी मजेदार कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "ई कौन है भाई?" इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए लिखा, "आपका अनस्टॉपेबल बेटा."
दीवानी महाकाल गाने को लेकर चर्चा में हैं अक्षरा सिंह
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. वह फिल्म के एक डांस सॉन्ग में नजर आई हैं. इसके अलावा इन दिनों अक्षरा अपने भक्ति गीत 'दीवानी महाकाल' को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.