---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर मौजूद सबसे तगड़ी 1 घंटा 39 मिनट की सस्पेंस मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म, हर सीन में छिपा है गजब का ट्विस्ट
अगर आप कम समय में एक बेहतरीन सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री देखना चाहते हैं, तो 'ब्लाइंड स्पॉट' (Blind Spot) आपके लिए एक शानदार विकल्प है. राकेश वर्मा के निर्देशन में बनी यह तेलुगु फिल्म अपनी कसी हुई पटकथा और चौंकाने वाले मोड़ों के कारण चर्चा में है. मात्र 89 मिनट की यह फिल्म साबित करती है कि कहानी में दम हो तो कम समय में भी दर्शकों का दिल जीता जा सकता है. सस्पेंस और थ्रिलर के शौकीनों के लिए यह फिल्म किसी रोमांचक सफर से कम नहीं है.
आत्महत्या या हत्या? उलझी हुई कहानी- फिल्म की शुरुआत एक महिला की आत्महत्या के साथ होती है. पहली नजर में यह मामला खुदकुशी का लगता है, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, पुलिस को इसमें गहरी साजिश नजर आती है. जल्द ही यह मामला एक पेचीदा मर्डर मिस्ट्री में तब्दील हो जाता है, जहां हर सुराग एक नए राज की ओर इशारा करता है.
आखिरी 10 मिनट में पलट जाता है पूरा खेल- फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका क्लाइमैक्स है. पूरी फिल्म के दौरान हत्या का शक बारी-बारी से चार अलग-अलग किरदारों पर जाता है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता बनी रहती है. लेकिन फिल्म के अंतिम 10 मिनट में कहानी ऐसा करवट लेती है कि असली हत्यारा सामने आने पर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. उस शख्स पर यकीन करना किसी के लिए भी मुमकिन नहीं होता.
दमदार स्टारकास्ट और बेहतरीन एक्टिंग- फिल्म 'ब्लाइंड स्पॉट' में नवीन चंद्र, अली रेजा और राशि सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. उनके साथ रवि वर्मा, किशोर कुमार और गायत्री भार्गवी जैसे मंझे हुए कलाकारों ने भी अहम किरदार अदा किए हैं. एक कत्ल की जांच के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी में सभी एक्टर्स ने सस्पेंस को बरकरार रखने में बेहतरीन योगदान दिया है.
बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर हिट- यह फिल्म 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जहां इसे औसत प्रतिक्रिया मिली थी. लेकिन हाल ही में ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बाद इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. मैंगो मास मीडिया के बैनर तले बनी यह फिल्म अपनी छोटी अवधि और तेज रफ्तार के कारण लोगों को काफी पसंद आ रही है.
कहां देख सकते हैं यह फिल्म?- तेलुगु में बनी इस फिल्म को हिंदी दर्शकों की पसंद को देखते हुए हिंदी में भी डब किया गया है. आप इस सस्पेंस थ्रिलर का लुत्फ जियोहॉटस्टार (JioHotstar) और अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर उठा सकते हैं.