Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Karuppu Box Office Collection Day 17: वीकेंड पर Suriya की फिल्म ने फिर भरी हुंकार, 17वें दिन कमा डाले इतने करोड़

Karuppu Box Office Collection Day 17: साउथ स्टार सूर्या की फिल्म करुप्पू (Karuppu) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. वीकेंड पर भी इस फिल्म ने धुआंधार कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

Karuppu Box Office Collection Day 17

Karuppu Box Office Collection Day 17: साउथ सुपरस्टार सूर्या और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की फिल्म तमिल फैंटेसी एक्शन फिल्म करुप्पू (Karuppu) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. रिलीज के पहले दिन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म करुप्पू ने दुनियाभर में मात्र 15 दिन में ही 300 करोड़ के पार की कमाई तय कर ली. फिल्म की जबरदस्त कामयाबी से इसकी स्टारकास्ट और मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं.

फिल्म की कामयाबी से खुश सूर्या ने गिफ्ट की कार

फिल्म के लीड स्टार सूर्या इतने खुश हुए कि उन्होंने फिल्म के सिनेमैटोग्राफर जीके विष्णु और म्यूजिक कंपोजर साई अभ्यंकर को ब्रैंड न्यू Mahindra BE 6 Batman Edition कार गिफ्ट कर दी, जिसकी कीमत 27 लाख से 30 लाख रुपये के बीच है. म्यूजिक कंपोजर अभ्यंकर ने गाड़ी के साथ पोस्ट शेयर कर सूर्या को धन्यवाद किया है.

---विज्ञापन---

17वें दिन की कमाई

बात करें फिल्म की कमाई की तो 31 मई को फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो गए. वहीं 17वें दिन ‘करप्पू’ ने ₹5.90 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹210.99 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन अब तक ₹182.45 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 17वें दिन ₹1.25 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन अब तक ₹78.25 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹289.24 करोड़ हो गया है.

Karuppu Collection

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो तमिल भाषा की फिल्म ‘करुप्पु’ तेलुगु में भी रिलीज हुई है. ऐसे में फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसमें सूर्या के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी लीड रोल में हैं. दोनों की जोड़ी लगातार दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. फिल्म की कहानी एक लालची वकील के बारे में है, जो अमीरों का साथ देता और गरीबों पर जुल्म करता है. ऐसे में लोगों की रक्षा के लिए देवता करुप्पुसामी सूर्या के रूप में सामने आते हैं और लोगों की मदद करते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: May 31, 2026 09:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola