Singer Suman Kalyanpur Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई हैं, यहां एक फेमस और दिग्गज सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन हो गया है. ‘आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ और ‘जिंदगी इम्तिहान लेती है’ जैसे सदाबहार गाने देने वाली सिंगर सुमन कल्याणपुर ने 89 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उन्होंने अपने मुंबई वाले घर से इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. सुमन कल्याणपुर के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. फिल्मी दुनिया की कई दिग्गज हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है.
Veteran playback singer #SumanKalyanpur passes away at 89. https://t.co/xlGrTkv0Qq
— Filmfare (@filmfare) May 31, 2026
सुमन हम्मादी का जन्म
सुमन कल्याणपुर के निधन के साथ भारत ने अपनी एक और दिग्गज गायिका को हमेशा के लिए खो दिया है. सुमन कल्याणपुर की आवाज इतनी मधुर और सुरीली थी कि लोगों कई बार लगता था कि लता मंगेशकर गाना गा रही हैं. सुमन हम्मादी का जन्म देश के आजाद होने से पहले 28 जनवरी 1937 को ढाका में हुआ था. उनके पिता शंकर राव हम्मादी भारतीय केंद्रीय बैंक के सीनियर अधिकारी थे, वहीं मां सीता हम्मादी एक हाउसवाइफ थीं. सुमन की 4 बहनें और एक भाई थे. साल 1943 में उनका परिवार ढाका से मुंबई आ गया, जहां उन्होंने संगीत की शिक्षा ली.
सुमन हम्मादी का करियर
सुमन हम्मादी ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 1953 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘शुक्रची चांदनी’ के गाने से की. इसके बाद साल 1954 में आई हिंदी फिल्म ‘मंगू’ में सुमन हम्मादी ने तीन गाने गाये, जो उस समय सुपरहिट साबित हुए. इसके बाद उन्होंने हिंदी, बंगाली, मराठी, असमिया, गुजराती, कन्नड़, अंगिका, भोजपुरी, राजस्थानी, ओडिया और पंजाबी समेत कई भाषाओं की फिल्मों के लिए गाने गाये. बता दें कि, सुमन हम्मादी ने मुंबई के बिजनेसमैन रामानंद कल्याणपुर से साल 1958 में शादी की, जिसके बाद वो सुमन हेममडी से सुमन कल्याणपुर बन गईं.