Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection Day 11: संडे को ‘दृश्यम 3’ ने की धुआंधार कमाई, आंकड़े देख रह जाएंगे दंग

Drishyam 3 Box Office Collection Day 10: मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. आइए फिल्म के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार की कमाई के बारे में जानते हैं

---विज्ञापन---

Drishyam 3 Box Office Collection Day 11: मलयासम सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) को रिलीज हुई 11 दिन हो गए हैं. रिलीज के पहले ही दिन से ये फिल्म धांसू कमाई कर रही है. देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए फिल्म के 11वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

मोहनलाल की सुपरहिट ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी की ये तीसरी और आखिरी फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और जब से ये रिलीज हुई है, इसकी कमाई के आगे बड़ी-बड़ी फिल्में फेल हो रही हैं. अपने रिलीज के दूसरे संडे को भी फिल्म ने करोड़ों का बिजनेस किया. इसकी कमाई में लगातार बढ़त देखी जा रही है.

---विज्ञापन---

11वें दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक 11वें दिन, दृश्यम 3 (मलयालम) ने ₹5.35 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹112.20 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹96.70 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने अबतक टोटल ₹113.75 करोड़ का टोटल ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹225.95 करोड़ हो गया है.

बाॅक्स ऑफिस पर मोहनलाल का जलवा

21 मई को सिनेमाघरों में हुई ये मलयालय फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. रविवार को 5.35 करोड़ की कमाई के साथ ही ‘दृश्यम 3’ भारत में 100 करोड़ नेट कमाई के बेहद पास पहुंच गई है. बीते 11 दिनों से फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है. ओपनिंग वीकेंड तक इसने 50 करोड़ का आंकड़ पार कर लिया था. वहीं अब जल्द ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है.

---विज्ञापन---

‘दृश्यम 3’ के बारे में

बात करें फिल्म की तो मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी किस्त है. इसकी शुरुआत साल 2013 में आई मलयालम फिल्म दृश्यम से हुई थी, जिसमें मोहनलाल पहली बार जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आए थे. इसके बाद साल 2021 में ‘दृश्यम 2’ आई और अब 2026 में दृश्यम 3 को रिलीज किया गया है.

---विज्ञापन---
First published on: May 31, 2026 10:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola