Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

10 एपिसोड की धांसू क्राइम थ्रिलर सीरीज, पहले एपिसोड में ही आता है धमाकेदार सस्पेंस, पूरी कहानी देख रह जाएंगे हैरान

Crime Thriller Series: OTT पर हर तरह की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लेकिन अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि यहां देखें क्या? तो आज हम आपके लिए एक बड़ी ही शानदार क्राइम-थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं.

Crime Thriller Series: OTT पर मौजूद इस सीरीज की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी. 10 एपिसोड की इस धमाकेदार सीरीज में आपको खौफनाक और खूंखार मंजर देखने को मिलेगा. अगर आप क्राइम और थ्रिल से भरपूर कहानियों के शौकीन हैं, तो ये सीरीज आपको जरूर पसंद आने वाली है.

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज ‘ऑटो शंकर’ की, जिसमें साउथ के सुपरस्टार अप्पानी सरथ लीड रोल में हैं. ये एक एक बेहद डार्क और रोंगटे खड़े कर देने वाली तमिल क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज है. इसकी कहानी 1980 के दशक के मद्रास (चेन्नई) के सबसे कुख्यात सीरियल किलर और गैंगस्टर गौरी शंकर की जिंदगी पर आधारित है. 10 एपिसोड की ये सीरीज देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.

---विज्ञापन---

‘ऑटो शंकर’ की कहानी

‘ऑटो शंकर’ (2019) वेब सीरीज 1980 के दशक के मद्रास के कुख्यात सीरियल किलर गौरी शंकर की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है. इसकी कहानी दिखाती है कि कैसे एक गरीब ऑटो ड्राइवर अवैध शराब की तस्करी और देह व्यापार के धंधे में उतरकर मद्रास का सबसे बड़ा गैंगस्टर बन जाता है. शंकर इस तरह आगे बढ़ता है कि अपने रास्ते में आने वाले हर एक शख्स को मौत के घाट उतार देता है. अंत में पुलिस उसके खौफनाक साम्राज्य का भंडाफोड़ करती है और 1995 में उसे फांसी दे दी जाती है.

कहां देखें?

इस सीरीज की पूरी कहानी आप ZEE5 पर देख सकते हैं. सीरीज का हर एक एपिसोड लगभग 30 मिनट के आसपास का है. IMDb पर इसे 6.7 की रेटिंग दी गई है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 08, 2026 11:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola