Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरी जिंदगी कब्र तक जाएगी’, सलमान खान की बायोपिक का सपना रह जाएगा अधूरा? बताई चौंकाने वाली वजह

सलमान खान की जिंदगी में कई ऐसे किस्से हैं, जिन्हें जानने में फैंस हमेशा दिलचस्पी दिखाते हैं. उनकी फिल्में, रिश्ते और विवाद अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में सलमान की जिंदगी पर बायोपिक बनने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब ये सपना शायद अधूरा रह जाए, जानें क्यों?

koffee with karan 9
Koffee With Karan 9, Salman Khan Said About Biopic, Photo Credit- Social Media/AI

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान की जिंदगी में कई ऐसे किस्से हैं, जिन्हें जानने में फैंस हमेशा दिलचस्पी दिखाते हैं. उनकी फिल्में, रिश्ते और विवाद अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में अगर कभी सलमान की जिंदगी पर बायोपिक बने, तो फैंस के लिए यह किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा, लेकिन खुद सलमान खान अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाने के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने साफ कह दिया है कि उनकी जिंदगी की कहानी उनके साथ ही खत्म हो जाएगी.

सलमान की बायोपिक के लिए ये 4 डायरेक्टर हैं पसंद

दरअसल, करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान से उनकी बायोपिक को लेकर दिलचस्प सवाल पूछा गया. शो के रैपिड फायर राउंड में करिश्मा कपूर ने भाईजान से जानना चाहा कि अगर उनकी जिंदगी पर फिल्म बने, तो वह किस डायरेक्टर को इसकी जिम्मेदारी देंगे. उन्होंने सलमान के सामने सूरज बड़जात्या, कबीर खान, संजय लीला भंसाली और डेविड धवन के नाम रखे.

---विज्ञापन---

सलमान का खास अंदाज में जवाब

सलमान ने भी अपने मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया. उन्होंने बताया कि डायरेक्टर का सिलेक्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी जिंदगी को किस तरह पर्दे पर दिखाया जाना है. अगर उनकी बायोपिक कॉमेडी से भरपूर होगी, तो वह डेविड धवन को चुनेंगे. वहीं, एक पारंपरिक और दर्दभरी प्रेम कहानी के लिए संजय लीला भंसाली उनकी पसंद होंगे. कई खूबसूरत प्रेम कहानियों को दिखाने की बात आएगी, तो सूरज बड़जात्या इस जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं.

सलमान खान ने चर्चा पर लगाया विराम

वहीं, अगर उनकी जिंदगी की घटनाओं पर आधारित एक्शन से कहानी बनानी हो, तो सलमान कबीर खान के साथ काम करना चाहेंगे. यानी ‘भाईजान’ ने अपनी बायोपिक के लिए चार बड़े डायरेक्टर्स के नाम तो गिना दिए, लेकिन इसके बाद उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि पूरी चर्चा ही बदल गई.

---विज्ञापन---

‘मेरी जिंदगी मेरी कब्र तक जाएगी’, सलमान ने क्यों कहा ऐसा?

चारों डायरेक्टर्स का जिक्र करने के बाद सलमान खान ने साफ कर दिया कि उनकी जिंदगी पर कभी बायोपिक नहीं बनेगी. उन्होंने कहा, ‘लेकिन मेरी जिंदगी पर बायोपिक कभी नहीं बनेगी. मेरी जिंदगी मेरी कब्र तक जाएगी.’ सलमान के इस बयान से साफ है कि वो अपनी निजी जिंदगी की कहानी को फिल्म के जरिए दुनिया के सामने लाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे. बता दें, उनकी जिंदगी में कामयाबी से लेकर रिश्तों और विवादों तक कई ऐसे पड़ाव आए हैं. जिनके बारे में लोग जानना चाहते हैं, लेकिन ‘भाईजान’ अपनी जिंदगी के राज खुद तक ही रखना चाहते हैं.

‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान का खास अंदाज

बता दें, करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर भी शामिल हुईं थीं, शो के इस पहले एपिसोड में सलमान खान ने बहुत सारे खुलासे किए, तो वहीं अपनी बायोपिक को लेकर यहसाफ कर दिया है, कि भविष्य में उनकी जिंदगी से इंस्पायर्ड होकर कोई फिल्म नहीं बनेगी.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 15, 2026 11:12 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो