Home/E24 News/Entertainment News Live: सलमान खान पर भारी पड़ा पापा सलीम खान का स्वैग, काउबॉय लुक में दिखी बाप बेटे की जोड़ी
Entertainment News Live: सलमान खान पर भारी पड़ा पापा सलीम खान का स्वैग, काउबॉय लुक में दिखी बाप-बेटे की जोड़ी
Entertainment News Live: सलमान खान का एक सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. आज 'मिर्जापुर' के गुड्डू भैया उर्फ अली फजल का जन्मदिन है. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' की कमाई का सिलसिला जारी है.
Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय ‘कॉफी विद करण 9’ शो में दिए गए अपने बयानों के लिए सुर्खियों में हैं. करण के शो में सलमान ने कई चौंकाने वाले बयान दिए हैं. इसी बीच सलमान खान का एक सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के साथ काउबॉय वाला स्वैग देखने को मिल रहा है. दरअसल, सलमान खान ने अपने पापा सलीम खान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सलमान और सलीम दोनों काउबॉय हैट पहने हुए हैं, एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं और साथ में समय बिता रहे हैं.
सलमान खान ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपने 91 साल के पापा सलीम खान के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं. शुरुआत की कुछ तस्वीरों में सलमान कुर्सी पर बैठे अपने पापा सलीम को पीछे से गले लगाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान बाप-बेटे की जोड़ी ने एक जैसी काउबॉय टोपी पहनी हुई है. इन तस्वीरों में सलमान बेहद खुश नजर आ रहे हैं. आखिरी वाली तस्वीर में वह अपने पिता के सामने बैठकर उनका हाथ पकड़े हुए हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, ‘हाउडी पार्टनर ही-हॉ, 91 साल की उम्र में एक बच्चा होना, बाप बाप होता है, रियल मॉन्स्टर तो वो ही हैं, हम सबके बाप में दम है. वंदे मातरम.’
‘मिर्जापुर’ के फेमस गुड्डू भैया उर्फ अली फजल का आज जन्मदिन है. ‘फुकरे’, ‘खामोशियां’ और ‘हैप्पी भाग जाएगी’ जैसी हिट फिल्में देने वाले एक्टर अली फजल आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. अली फजल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में आई जेम्स डॉडसन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘द अदर एंड ऑफ द लाइन’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. साल 2009 में आई आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. फिल्म में उनके गाने ‘गिव मी ए सनशाइन’ को लोगों ने खूब पसंद किया. लेकिन, अली फजल को लोगों के बीच पहचान वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से मिली. सीरीज में उनके किरदार गुड्डू भैया को लोगों ने खूब पसंद किया.
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 13वें दिन 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 328.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 509 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
12:37 (IST) 15 Oct 2026
Entertainment News Live: Jailer 2 Review: रजनीकांत और सन पिक्चर्स की बड़ी सिनेमाई पेशकश
सन पिक्चर्स की 'जेलर 2' Jailer 2 बड़े कलाकारों, लोकप्रिय सितारों और भव्य पैमाने के साथ इस सफल कहानी को नए अध्याय में ले जाती है. रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में लौटते हैं और फिल्म को वही सितारा-आकर्षण देते हैं जिसने पहली जेलर को बड़ी सफलता दिलाई थी. उनका खास अंदाज, प्रभावशाली पर्दा-उपस्थिति और जनप्रिय आकर्षण अगली कड़ी की प्रमुख खूबियां हैं. पढ़ें पूरी खबर...
12:36 (IST) 15 Oct 2026
Entertainment News Live: आमिर खान के भांजे एक्टर इमरान खान को देश छोड़ने का आदेश
आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों अपनी फिल्मों नहीं, बल्कि एक विवाद को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद अब एक्टर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. खबरों के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने इमरान खान को नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है. इस मामले के सामने आने के बाद एक्टर की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. पढ़ें पूरी खबर...
12:35 (IST) 15 Oct 2026
Entertainment News Live: 'मेरे राज मेरे साथ कब्र में दफन होंगे', सलमान खान ने बायोपिक पर लगाया फुल स्टॉप
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान की जिंदगी में कई ऐसे किस्से हैं, जिन्हें जानने में फैंस हमेशा दिलचस्पी दिखाते हैं. उनकी फिल्में, रिश्ते और विवाद अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में अगर कभी सलमान की जिंदगी पर बायोपिक बने, तो फैंस के लिए यह किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा, लेकिन खुद सलमान खान अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाने के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने साफ कह दिया है कि उनकी जिंदगी की कहानी उनके साथ ही खत्म हो जाएगी. पढ़ें पूरी खबर...
12:34 (IST) 15 Oct 2026
Entertainment News Live: 'हमें छोटू सलमान चाहिए...', संजय दत्त की 'भाईजान' से डिमांड
Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. उनकी शादी का सवाल अक्सर सुर्खियों में आता है. अब करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' में संजय दत्त ने सलमान की शादी और बच्चों को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर 'भाईजान' भी मुस्कुराने लगे. संजय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें सलमान का एक छोटा-सा बच्चा चाहिए, लेकिन शादी करके फंसना भी क्यों है? पढ़ें पूरी खबर...
12:33 (IST) 15 Oct 2026
Entertainment News Live: करिश्मा कपूर से शादी करना चाहते थे सलमान खान? एक्ट्रेस ने खोले राज
Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी 90 के दशक में खूब पसंद की जाती थी. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और इसी दौरान उनकी दोस्ती भी गहरी हो गई. अब करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' में दोनों ने अपनी दोस्ती और फिल्मों से जुड़े कई मजेदार किस्से सुनाए. इस दौरान सलमान ने करिश्मा के साथ अफेयर को लेकर ऐसी बात की, कि एक्ट्रेस भी हैरान रह गईं. पढ़ें पूरी खबर...
12:32 (IST) 15 Oct 2026
Entertainment News Live: सलमान खान के कमरे में थी अनदेखी शक्ति? अपने आप जलीं लाइटें, अलमारी खुली
Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के 9वें और आखिरी सीजन में शिरकत करने पहुंचे, जहां उनके साथ करिश्मा कपूर भी नजर आईं, इस दौरान उन्होंने कई ऐसे खुलासे किए जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया, इस बीच अलमान खान ने अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के अपने रूप को लेकर भी एक डरावना एक्सपीरियंस साझा किया जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा. पढ़ें पूरी खबर...
12:18 (IST) 15 Oct 2026
Entertainment News Live: एक्टिंग छोड़ पॉडकास्टर बना ये एक्टर
90 के दशक का ये फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट आज एक्टिंग छोड़कर पॉडकास्टर बन गया है. इस एक्टर ने शाहरुख खान और काजोल के साथ काम किया है. इस एक्टर ने अपने एक डायलॉग से पूरे देश का दिल जीत लिया. पढ़ें पूरी खबर...
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.