Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लस्ट स्टोरीज-2’ में हुई विजय वर्मा की एंट्री! निभाएंगे स्पेशल रोल

Lust Stories 2: ओटीटी (OTT) का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। फैंस अब सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी फिल्में देखना पसंद करते हैं। इस प्लेटफॉर्म से कई स्टार्स को पहचान मिली हैं। वहीं अब लस्ट स्टोरीज का दूसरा सीजन भी आने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसे लेकर लगातार अपडेट सामने […]

---विज्ञापन---

Lust Stories 2: ओटीटी (OTT) का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। फैंस अब सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी फिल्में देखना पसंद करते हैं। इस प्लेटफॉर्म से कई स्टार्स को पहचान मिली हैं। वहीं अब लस्ट स्टोरीज का दूसरा सीजन भी आने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसे लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आई है जिसमें पता चला है कि इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री होने जा रही हैं।

विजय वर्मा (Vijay Verma) फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं और अब उन्हें लेकर खबर आई है कि वो लस्ट स्टोरीज-2 में नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर सुजॉय घोष के सेगमेंट में विजय वर्मा नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्टर ने इस जानकारी को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया है लेकिन अगर वो इस सीरीज में आते है तो जरूर कोई धमाका होगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Trailer Release: ‘महारानी 2’ का शानदार ट्रेलर आउट, हुमा कुरैशी ने जमाई सत्ता

 

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – करण जौहर के शो में आएंगे नागा चैतन्य, खोलेंगे पर्सनल लाइफ के राज

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

एक्टर विजय वेब सीरीज मिर्जापुर में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके है और एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वो एक ऐसा किरदार निभाते हुए नजर आएंगे जो कि पहले कभी स्क्रीन पर नहीं देखा गया होगा। इस फिल्म को लेकर वो काफी एक्साइटेड है और उम्मीद है कि वो जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर सकते है जिसे लेकर मेकर्स एक बड़ा ऐलान करेंगे।

खबर सामने आई है कि, इसमें अंगद बेदी (Angad Bedi) के साथ मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) नजर आ सकती हैं और उनको मेकर्स ने फाइनल कर लिया है। ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के लिए अंगद बेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी दिखाई देगी। इस फिल्म के साथ-साथ अंगद बेदी ‘घूमर’ में भी नजर आएंगे जिसे आर.बाल्की डायरेक्ट कर रहे है। वहीं अब देखना है कि इसका दूसरा पार्ट पहले के मुकाबले कितना हिट होता है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

यहाँ पढ़िए – OTT से  जुड़ी ख़बरें

 

---विज्ञापन---

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Aug 07, 2022 05:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola