Cocktail 2 Box Office Collection Day 13: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए 13 हो गए हैं. 19 जून को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है. आइए जानते हैं कि बुधवार को 13वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है.
रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की, लेकिन पहले वीकेंड के बाद इसकी कमाई में गिरावट आने लगी. वीकेंड के बाद सोमवार को 1.75 करोड़, मंगलवार को 1.85 करोड़ की कमाई की. इससे पहले इसने शनिवार को 4.25, रविवार को 4.40 करोड़ की कमाई की थी.

13वें दिन की कमाई
अब बात करें बुधवार यानी 13वें दिन के कलेक्शन की तो, 13वें दिन ‘कॉकटेल 2’ ने 98 लाख की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹104.60 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹87.73 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
फिल्म की कहानी
‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. इसकी कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दीया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है. कुणाल और दीया को अपने रिश्ते में कोई रोमांस नजर नहीं आता. इस बीच कुणाल की लाइफ में एली की एंट्री होती है. दीया, कुणाल को परखने के लिए एली को आगे करती है. सिर्फ दो दिन साथ घूमने के बाद एली को कुणाल से सच्चा प्यार हो जाता है. इसके बाद कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आता है.