Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

आशुतोष राणा लॉन्च करेंगे विश्व के पहले 100 से अधिक 6D अनुभव वाले ‘दुर्लभ दर्शन’ केंद्र

Ashutosh Rana: दुर्लभ दर्शन, आशुतोष राणा के साथ मिल कर, विश्व के पहले 100 से अधिक 6D अनुभव वाले आध्यात्मिक केंद्र खोल रहा है. इससे अब आप एक जगह बैठ कर ही देश के प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन एवं वहां होने वाले समस्त पूजा-अनुष्ठान देख पाएंगे, और वह भी मंदिर में अपनी प्रत्यक्ष उपस्थिति जैसे अनुभव के साथ.

---विज्ञापन---

Durlabh Darshan

Ashutosh Rana: अब आप एक जगह बैठ कर ही देश के प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन एवं होने वाले समस्त पूजा-अनुष्ठान देख पाएंगे, और वो भी मंदिर में अपनी प्रत्यक्ष उपस्थिति जैसे अनुभव के साथ. दुर्लभ दर्शन द्वारा तैयार की गई विशेष 6D VR टेक्नोलॉजी के जरिए ये सब अनुभव संभव हो पाएगा. दुर्लभ दर्शन, आशुतोष राणा के साथ मिल कर, विश्व के पहले 100 से अधिक 6D अनुभव वाले केंद्र खोलेगा. फिलहाल इस सुविधा का आनंद देश के ग्यारह प्रसिद्ध मंदिरों में लिया जा सकेगा. विशेष बात ये होगी कि इस वर्चुअल रियलिटी में आप 3D दृश्य के साथ-साथ मंदिर के वातावरण में मौजूद जल, वायु और सुगंध की भी हूबहू अनुभूति कर सकेंगे.

विश्व का पहला 6D आध्यात्मिक अनुभव

इस अनुभव को जीवंत कराने के लिए प्रख्यात फिल्म एक्टर आशुतोष राणा बतौर ब्रांड एम्बेसडर और मेंटर, दुर्लभ दर्शन से जुड़ गए हैं. दिल्ली में हुई एक प्रेस कान्फ़्रेंस में आशुतोष राना ने दुर्लभ दर्शन के बारे में बात करते हुए बताया कि “धर्म का अपना विज्ञान होता है और विज्ञान का अपना धर्म, पर जहां धर्म और विज्ञान दोनों मिल जाते हैं, वो दुर्लभ दर्शन है. ये विश्व का पहला 6D आध्यात्मिक अनुभव होगा, जिसका आनंद आप VR टेक्नोलॉजी के माध्यम से कहीं भी बैठ कर ले सकेंगे. हर मंदिर के अनुभव में उस मंदिर की पौराणिक कहानियां व आध्यात्मिक महत्व के साथ मंदिर में होने वाली प्रत्येक पूजा-पद्धति व आरती इत्यादि की भी सूक्ष्म जानकारी सीधी-सरल भाषा में होगी.”

---विज्ञापन---

देश के ग्याहर प्रसिद्ध मंदिरों की इस श्रंखला का आरंभ, एक जुलाई से “श्रीराम की अयोध्या” और “उज्जैयिनी के महाकाल” अनुभव अनुभव से हो रहा है जिन में प्रख्यात एक्टर आशुतोष राणा बतौर प्रस्तोता (एंकर) इन प्रमुख मंदिरों का महत्व व मंदिरों से जुड़ी कहानियां बताएंगे और दर्शन कराएंगे. इन ग्यारह आध्यात्मिक कहानियों को साहित्यकार आलोक श्रीवास्तव ने लिखा है. आलोक श्रीवास्तव पहले शिव तांडव स्तोत्र का भावानुवाद भी कर चुके हैं जो आशुतोष राना के स्वर में अत्यंत लोकप्रिय है.

ग्यारह आध्यात्मिक यात्राओं के 6D VR अनुभव

‘दुर्लभ दर्शन’ और TechXR Innovations के Founder, IIT Kanpur Alumnus और पूर्व IRS अधिकारी प्रशान्त मिश्रा ने बताया कि “सुप्रसिद्ध अभिनेता और ‘राम राज्य’ जैसी चर्चित पुस्तक के लेखक आशुतोष राणा, हमारे devotional platform दुर्लभ दर्शन के ब्रांड एम्बेसडर और मेंटर के तौर पर अब हमें मार्गदर्शित करेंगे. दुर्लभ दर्शन ने भारत के प्रमुख मंदिरों में immersive experience centers – दुर्लभ दर्शन केंद्र की स्थापना की है जिसमें मंदिर विशेष में होने वाले गर्भगृह के अनुष्ठान, आरतियों की अनुभूति ऐसे होगी, जैसे आप स्वयं वहां उपस्थित हों. साथ ही दुर्लभ दर्शन मोबाइल VR किट द्वारा घर बैठे 60 से अधिक दिव्य स्थलों की यात्रा का अनुभव किया जा सकता है. दुर्लभ दर्शन अब आशुतोष राणा जी के साथ 11 दिव्य आध्यात्मिक स्थलों की इमर्सिव यात्रायों की सीरीज ला रहा है जिस में आप दुर्लभ दर्शन केंद्रों में बैठ कर 6D VR तकनीक के माध्यम से जल वायु एवं सुगंध की अनुभूति के साथ, वहां होने वाले अनुष्ठान्नों का अनुभव कर सकेंगे, वहां अपनी उपस्थिति अनुभव कर सकेंगे एवं मंदिर से सम्बंधित पौराणिक महत्व और कहानियों को जान सकेंगे. आशुतोष राणा और दुर्लभ दर्शन का यह अपने तरीके का पहला प्रयोग है जिसमें आध्यात्मिक अनुभव को VR में इतना सजीव दिखाया जा रहा है। यह साझेदारी भारत की आध्यात्मिक भावना और आधुनिक टेक्नोलॉजी को साथ लेकर चलने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. Durlabh Darshan का उद्देश्य है — हर भक्त तक “मन भर दर्शन” पहुंचाना. भक्ति-गीतों, भजनों और अद्भुत दृश्यों के रोमांचित अनुभव से भरी इन फ़िल्मों का संगीत युवा संगीतकार सौरभ मेहता ने दिया है. ”

---विज्ञापन---

आशुतोष राणा बने ‘दुर्लभ दर्शन’ के ब्रांड एम्बेसडर

आशुतोष राणा को इन अनुभवों का चेहरा बनाने के प्रश्न पर फाउंडर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि “आशुतोष राना केवल एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, धर्म, दर्शन, अध्यात्म की भी उन्हें गहरी समझ व गहरा अध्ययन है। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक “राम राज्य” ने श्रीराम के आदर्शों को आधुनिक समय के संदर्भ में सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। सोशल मीडिया पर लाखों लोग उनके विचार, जीवन दर्शन और लेखन से जुड़े हुए हैं. भारत ही नहीं, दुनिया भर में बसे भारतीय परिवारों तक उनकी बातें पहुंचती हैं. करीब तीन दशकों के फिल्मी सफर में उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में 80 से अधिक फिल्मों में काम किया है और कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं, और लेखन के लिए अखिल भारतीय साहित्य पुरस्कार उन्हें प्राप्त हुआ है. इसीलिए हम उन्हें केवल ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नहीं, बल्कि अपने मेंटर के रूप में भी लाए हैं. उनका अनुभव, ज्ञान और आध्यात्मिक समझ व संवेदना हमें नई दिशा देगी.

फिर साथ आए आशुतोष राणा और आलोक श्रीवास्तव

आलोक श्रीवास्तव वही रचनाकार हैं जिनके लिखे “शिव तांडव” को आशुतोष राना की आवाज़ में करोड़ों लोगों ने पसंद किया। दोनों कलाकार पहले भी प्रसिद्ध नाट्य प्रस्तुति “हमारे राम” में साथ काम कर चुके हैं और अब इमर्सिव डिवोशनल स्टोरीटेलिंग के नए मंच पर फिर साथ आ रहे हैं. दुर्लभ दर्शन के साथ मिलकर यह टीम ग्यारह धार्मिक 6D इमर्सिव अनुभव की सीरीज तैयार कर रही है जिसमें 2 प्रोजेक्ट्स कम्पलीट हो चुके हैं : “श्री राम की अयोध्या ” एवं “उज्जयनी के महाकाल” इन अनुभव को चयनित दुर्लभ दर्शन केंद्र में 1 जुलाई से दिखाया जाएगा.

---विज्ञापन---

क्या है Durlabh Darshan?

भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु इस भावनाओं के साथ पहुंचते हैं कि उन्हें अपने आराध्य के समीप से मनभर दर्शन हो सकें और निर्बाध रूप से उनकी प्रार्थना कर सकें. लेकिन अत्यधिक भीड़ के चलते प्रत्येक श्रद्धालु को इस तरह के दर्शन हो पाना संभव नहीं होता है. अक्सर श्रद्धालुओं को क्षणिक एवं दूर से दर्शन करने पर ही संतोष करना पड़ता है एवं उनके मन में कहीं न कहीं ये इच्छा होती है कि कुछ और समय अपने आराध्य का साथ मिल जाता, निकट से दर्शन हो जाते . भक्तों की इस आतंरिक इक्छा की पूर्ती करने का विनम्र प्रयास है ‘दुर्लभ दर्शन’.

कहां-कहां से होता है संचालन?

‘Durlabh Darshan’ अब तक लाखों भक्तों को सेवा दे चुका है और इसके अनेक केंद्र अभी तक देश के 7 राज्यों में संचालित हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

---विज्ञापन---
  • श्री काशी विश्वनाथ, Varanasi
  • श्री महाकालेश्वर, उज्जैन
  • मां वैष्णो देवी
  • राजद्वार पार्क , हनुमान गढ़ी , अयोध्या
  • पावन धाम , हरिद्वार
  • मां महालक्ष्मी मंदिर, नागपुर
  • ISKCON मंदिर , कैलाश दिल्ली
  • नीलकंठ धाम , गुजरात
  • मां बगलामुखी नलखेड़ा
  • मां शारदा शक्तिपीठ मैहर
  • मां भद्रकाली शक्तिपीठ, कुरुक्षेत्र


इस कंपनी का ‘Durlabh Darshan’ मोबाइल एप भी घर बैठे VR हेडसेट के माध्यम से 60+ मंदिरों, तीर्थ यात्राओं और विशेष पूजाओं का शानदार अनुभव देता है.


---विज्ञापन---
First published on: Jul 01, 2026 08:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola