Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Daveigh Chase’s Tragic Death Leaves Fans Heartbroken। ‘लाइलाज’ बीमारी ने छीनी जिंदगी ! जानिए सबकुछ

हॉलीवुड अभिनेत्री डेवे चेस के निधन की खबर ने दुनियाभर के प्रशंसकों को झकझोर दिया है। महज 35 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 'द रिंग' में समारा मॉर्गन और डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म 'लिलो एंड स्टिच' में अपनी आवाज़ के लिए मशहूर डेवे चेस ने कम उम्र में ही हॉलीवुड में खास पहचान बना ली थी।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 1, 2026 18:24
Share :
Daveigh Chase

हॉलीवुड अभिनेत्री डेवे चेस के निधन की खबर ने दुनियाभर के प्रशंसकों को झकझोर दिया है। महज 35 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। ‘द रिंग’ में समारा मॉर्गन और डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म ‘लिलो एंड स्टिच’ में अपनी आवाज़ के लिए मशहूर डेवे चेस ने कम उम्र में ही हॉलीवुड में खास पहचान बना ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेवे चेस की मौत AIDS से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण हुई। बताया गया कि उन्हें सेप्टिक शॉक और मेनिन्जाइटिस जैसी गंभीर बीमारियां भी थीं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि लंबे समय तक नशीले पदार्थों के सेवन ने उनकी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित अधिकारियों की ओर से नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डेवे पिछले कई वर्षों से फिल्मी दुनिया और सार्वजनिक जीवन से दूर थीं। बताया जाता है कि वह परिवार से भी अलग हो गई थीं और कठिन परिस्थितियों में जीवन बिता रही थीं। उनके पिता जॉन डेविड ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि डेवे किशोरावस्था से ही नशे की लत से जूझ रही थीं, जिसके चलते परिवार के साथ उनके रिश्तों में भी दूरी आ गई। डेवे चेस ने बचपन से अभिनय की शुरुआत की थी। ‘द रिंग’, ‘लिलो एंड स्टिच’, ‘डॉनी डार्को’, ‘एस. डार्को’ और ‘बिग लव’ जैसे प्रोजेक्ट्स में उनके काम को आज भी याद किया जाता है। उनके निधन से हॉलीवुड और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

First published on: Jul 01, 2026 06:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola