Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

“She’s My Wife..” Gaurav Khanna Breaks Silence on Divorce। Akansha Chamola को लेकर कह दी बड़ी बात!

टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए बयानों ने उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 1, 2026 13:33
Share :
Gaurav Khanna-Akanksha Chamola

टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए बयानों ने उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा चमोला ने दावा किया कि वह पिछले एक साल से गौरव खन्ना से अलग रह रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके रिश्ते में काफी दूरियां आ चुकी हैं और जल्द ही दोनों का तलाक हो सकता है। आकांक्षा के इस बयान के बाद फैंस हैरान रह गए और दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। इन खबरों के बीच अब गौरव खन्ना ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में वह ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर नजर आए, जहां पैपराजी ने उनसे तलाक की अफवाहों पर सवाल किया। इस दौरान गौरव ने मुस्कुराते हुए कहा, “वो मेरी पत्नी है यार…”। उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे रिश्ते को लेकर सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। हालांकि, गौरव ने तलाक की खबरों पर कोई विस्तृत बयान नहीं दिया। ऐसे में एक तरफ आकांक्षा के दावे हैं, तो दूसरी ओर गौरव का सहज और सकारात्मक रुख। दोनों के अलग-अलग बयानों ने फैंस को असमंजस में डाल दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर क्या फैसला लेते हैं।

First published on: Jul 01, 2026 01:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola