Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Maa Inti Bangaaram: धांसू कलेक्शन के बाद धीमी हुई ‘मां इंटी बंगारम’ की कमाई, जानें 11वें दिन का कलेक्शन

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 13: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. जानिए कलेक्शन

---विज्ञापन---

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 13
Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 13

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 13: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की कहानी ने शुरुआत में जबरदस्त कलेक्शन किया. हालांकि अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. आइए फिल्म के 13वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने रिलीज के शुरुआती 10 दिनों में अच्छी कमाई की. लेकिन बीते वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई तेजी से गिर गई. सोमवार को इसने 1.60 करोड़, तो वहीं मंगलवार को 1.65 करोड़ की कमाई की.

---विज्ञापन---

13वें दिन की कमाई

अब बात करें 13वें दिन की तो, ‘मा इंति बंगारम’ ने ₹1.30 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹61.12 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹52.80 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने कुल ₹23.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹84.62 करोड़ हो गया है.

Maa Inti Bangaaram
Maa Inti Bangaaram

नई फिल्मों से मिल रही टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई और फिल्में भी लगी हुई हैं. ‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कॉकटेल 2’ से है. ‘वेलकम टू द जंगल’ ने आज यानी छठे दिन 6.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने अपने रिलीज के 13वें दिन 1.40 की कमाई की है. इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर भी ‘मां इंटी बंगारम’ की कमाई पर पड़ा है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, ‘मां इंटी बंगारम’ एक महिला प्रधान फिल्म है, जिसकी कहानी में एक शांत सी लड़की बहू बनकर आती है. शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली ये लड़की अपने अंदर कुछ राज छिपाए रहती है. ऐसे में जब उसका दबा हुआ अतीत उसके सामने आता है, तब फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है.

First published on: Jul 01, 2026 11:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola