Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

100 साल पुरानी ये गजल सुन आज भी भर आता है आशिकों का दिल, गुलाम अली और जगजीत सिंह ने बनाया अमर

करीब 100 साल पुरानी इस मशहूर गजल के बोल आज भी आशिकों के दिलों के तार जोड़ देती है. गुलाम अली और फिर जगजीत सिंह की आवाज में लोकप्रिय हुई इस गजल की धुन हाल ही में आई फिल्म 'धुरंधर 2' में भी सुनाई दी है.

---विज्ञापन---

Chupkay Chupkay Raat Din

Ghazal: 100 साल पुरानी इस गजल को सुनकर आज भी आशिकों के दिल को ठंडक मिल जाती है. पहले गुलाम अली और फिर जगजीत सिंह की आवाज में पॉपुलर हुई गजल का लेटेस्ट वर्जन ‘धुरंधर 2’ में भी सुनने को मिला. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

100 साल पुरानी गजल

कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो सालों दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. आज हम आपको करीब 100 साल पहले लिखी गई एक ऐसी ही गजल के बारे में बता रहे हैं, जो आज भी लोगों के दिल को छू रही है. 1982 में जब इसे गुलाम अली ने अपनी आवाज दी, फिर बाद में जगजीत सिंह ने भी इसे अपने अंदाज में गाया. वहीं साल 2026 में इसकी धुन रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ में सुनाई दी.

---विज्ञापन---

कौनसी गजल?

हम बात कर रहे हैं मशहूर गजल ‘चुपके चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है…’ की, जिसे मशहूर शायर और स्वतंत्रता सेनानी मौलाना हसरत मोहानी की लिखी थी. माना जाता है कि इस गजल को 20वीं सदी की शुरुआत में लिखा गया था. यही वजह है कि इसे 100 साल पुरानी बताया जाता है.

गुलाम अली और जगजीत ने बनाया अमर

इस गजल को सबसे ज्यादा लोकप्रियता तब मिली, जब मशहूर गजल गायक गुलाम अली ने इसे 1982 में बी.आर. चोपड़ा की फिल्म ‘निकाह’ के लिए अपनी आवाज दी. उनकी गायकी ने इस गजल को घर-घर तक पहुंचा दिया. बाद में इसे जगजीत सिंह ने भी अपने अंदाज में गाया, जिसे खूब पसंद किया गया.

---विज्ञापन---

आशिकों के लिए किसी दवा से कम नहीं

‘चुपके चुपके रात दिन’ सिर्फ एक ऐसी गजल है, जिसके बोल समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. ये एहसासों से भरी एक शानदार रचना है, जिसे हर दौर के श्रोता अपने-अपने तरीके से महसूस करते हैं. टूटे आशिकों के लिए ये गजल किसी दवा से कम नहीं है. आज भी ये गजल फिल्मों, महफिलों और संगीत प्रेमियों की पसंद बनी हुई है.

First published on: Jul 01, 2026 10:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola