Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Welcome To The Jungle: भंवर में अटकी ‘वेलकम टू द जंगल’, अक्षय कुमार की फिल्म ने छठे दिन कमाए बस इतने करोड़

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 6: 26 जून को रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को सिनेमाघरों में 6 दिन हो गए हैं. जानें फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन.

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle 2026 Box Office Collection Day 6
Welcome To The Jungle 2026 Box Office Collection Day 6

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब 6 दिन पूरे कर लिए हैं. 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक शुरुआत के बाद वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया. हालांकि बाद में फिल्म का कलेक्शन तेजी से गिरने लगा. जानिए फिल्म ने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया है?

छठे दिन का कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक छठे दिन, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ₹3.66 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹101.49 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹85.16 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फ़ाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

बीते दिनों की कमाई

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन और दिशा पाटनी सहित करीब 34 स्टार्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज से पहले फिल्म ने पेड प्रिव्यू में 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद पहले दिन इसने 15.25 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे दिन शनिवार को 20 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 24.75 करोड़ रुपये. फिर चौथे दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये और पांचवें दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

Welcome To The Jungle

दुनियाभर में जमकर कमाई

भले ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई अबतक भारत में औसत रही है. लेकिन दुनियाभर में ये फिल्म जबरदस्त कलेक्शन करती नजर आ रही है. अबतक इसने वर्ल्डवाइड 120.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 250 से 300 करोड़ रुपये है. इस तरह से देखें तो फिल्म अच्छी कमाई कर रही है.

---विज्ञापन---

फिल्म में 34 से ज्यादा कलाकार

बात करें इस फिल्म की तो कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा 34 से ज्यादा नामचीन कलाकारों की फौज मौजूद है, जो हर मिनट दर्शकों का मनोरंजन करती है. फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिज, आफताब शिवदासानी, रवीना टंडन और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं.

First published on: Jul 01, 2026 09:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola