Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sana Khan’s Bold Reminder on Life & Death Sparks Massive Reactions। लोगों में बना डर का माहौल!

बॉलीवुड छोड़ने के बाद धार्मिक जीवन अपना चुकीं सना खान एक बार फिर अपने वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में उन्होंने लोगों से दुनिया की भागदौड़ और दिखावे से दूर रहकर अपने कर्मों और आख़िरत की तैयारी पर ध्यान देने की अपील की।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 1, 2026 17:05
Share :
Sana Khan

बॉलीवुड छोड़ने के बाद धार्मिक जीवन अपना चुकीं सना खान एक बार फिर अपने वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में उन्होंने लोगों से दुनिया की भागदौड़ और दिखावे से दूर रहकर अपने कर्मों और आख़िरत की तैयारी पर ध्यान देने की अपील की। सना ने कहा कि इंसान को दूसरों की जिंदगी में झांकने के बजाय अपने ईमान और अच्छे कर्मों को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। वीडियो में सना कहती हैं कि कई लोग यह सोचते हैं कि उनके निधन के बाद परिवार या रिश्तेदार उनके लिए दुआ करेंगे या नेक काम करेंगे। लेकिन अगर आज वही लोग आपकी बात नहीं सुनते, तो बाद में उनसे ऐसी उम्मीद रखना ठीक नहीं है। उनका कहना है कि हर व्यक्ति को अपने अच्छे कर्मों की जिम्मेदारी खुद उठानी चाहिए। सना ने यह भी कहा कि आज के समय में लोग बहुत जल्दी एक-दूसरे को भूल जाते हैं। इसलिए मौत के बाद याद रखे जाने की उम्मीद करने के बजाय अपनी ‘कब्र की तैयारी’ और आख़िरत पर ध्यान देना चाहिए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे अच्छे कर्मों का संदेश बताया, जबकि कुछ ने उनके “कयामत करीब है” वाले बयान पर हैरानी जताई। बता दें कि सना खान ने 2020 में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद धार्मिक जीवन अपनाया था और अब वह परिवार के साथ रहते हुए अक्सर धार्मिक संदेश साझा करती हैं।

First published on: Jul 01, 2026 05:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola