Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कॉफी विद करण 9’ में वरुण-जाह्नवी की जोड़ी लगाएगी तड़का, इस स्पेशल गेस्ट की होगी सरप्राइज एंट्री

Koffee With Karan 9: 'कॉफी विद करण 9' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने अपने एपिसोड का शूट पूरा कर लिया है, जहां अर्जुन कपूर ने सरप्राइज एंट्री मारकर सबको चौंका दिया.

Koffee With Karan 9 Varun Dhawan Janhvi Kapoor
Koffee With Karan 9 Varun Dhawan Janhvi Kapoor

Koffee With Karan 9: बॉलीवुड का सबसे बड़ा गॉसिप शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan 9) अपने नौवें सीजन के साथ कमबैक करने के लिए पूरी तरह तैयार है. सीनियर फिल्ममेकर करण जौहर ने बीते रविवार से शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है. लेटेस्ट अपडेट्स की मानें तो इस सीजन के एक धमाकेदार एपिसोड में ‘बवाल’ फेम वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) साथ नजर आने वाले हैं. इतना ही नहीं, इस एपिसोड में एक ऐसे सरप्राइज गेस्ट की एंट्री हुई है, जिसने सेट का माहौल एकदम नेक्स्ट लेवल बना दिया.

वरुण-जाह्नवी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री

यशराज फिल्म्स (YRF) स्टूडियो में शूट हुए इस एपिसोड में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पहली बार किसी चैट शो में एक साथ नजर आए. करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान दोनों ने जमकर मौज-मस्ती की, एक-दूसरे की टांग खींची और कई मजेदार पर्सनल सीक्रेट्स भी रिवील किए.

---विज्ञापन---

अर्जुन कपूर की सरप्राइज एंट्री

इस एपिसोड का सबसे बड़ा हाइलाइट रहा एक स्पेशल गेस्ट का कैमियो. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण और जाह्नवी के खास दोस्त अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सेट पर अचानक एंट्री मारकर दोनों स्टार्स को बुरी तरह चौंका दिया.

अर्जुन को मिलेगा स्पेशल कॉफी अवॉर्ड

बता दें कि अर्जुन कपूर इससे पहले रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ वाले एपिसोड्स में भी नजर आ चुके हैं. शो में कुल 5 बार अपीयरेंस देने की वजह से अर्जुन कपूर को इस सीजन एक खास ‘कॉफी अवॉर्ड’ से भी नवाजा जाएगा.

---विज्ञापन---

प्रीमियर और ओटीटी प्लेटफॉर्म डिटेल्स

शो के प्रीमियर की ऑफिशियल डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि यह पॉपुलर चैट शो एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘जियो हॉटस्टार’ (Jio Hotstar) पर ही स्ट्रीम होगा. फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पहले एपिसोड में आ सकते हैं सलमान

‘कॉफी विद करण 9’ की गेस्ट लिस्ट को लेकर भारी बज बना हुआ है. चर्चा है कि पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आ सकते हैं. वहीं शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ आ सकते हैं, जबकि जया बच्चन के साथ काजोल और करीना कपूर खान की तिकड़ी भी काउच पर रंग जमाने वाली है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 16, 2026 03:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola