Tuesday, 6 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर गदर काट रहीं ये 5 मूवीज, लिस्ट में Sanya Malhotra की 2 फिल्में

Netflix Top-5 Movies: नेटफ्लिक्स पर पांच बॉलीवुड फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। इस लिस्ट में सान्या मल्होत्रा की दो पुरानी मूवीज भी शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इस लिस्ट में और कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?

Netflix Top-5 Movies: नेटफ्लिक्स पर कई मूवीज हफ्तों से ट्रेंड कर रही हैं। इनमें अल्लू अर्जुन से लेकर सान्या मल्होत्रा तक की मूवीज शामिल हैं। आप इन फिल्मों को घर बैठकर अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। वहीं आप अपने फ्री टाइम में इन मूवीज का मजा ले सकते हैं। अगर अभी तक आप ये मूवीज नहीं देख पाए हैं तो आज ही अपनी वॉच लिस्ट में इन मूवीज को ऐड कर लें। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

Daaku Maharaj

नंदमुरी बालकृष्ण और बॉबी देओल की ये मूवी हाल ही में रिलीज हुई है। वहीं रिलीज होते ही ये मूवी नेटफ्लिक्स की टॉप लिस्ट में ऐड हो गई है। नंदमुरी बालकृष्ण और बॉबी देओल के साथ-साथ इस मूवी में उर्वशी रौतेला, प्रज्ञा जायसवाल और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: महादेव बन चमकी इन 5 TV स्टार्स की किस्मत, 1 तो बन गया फिल्म स्टार

---विज्ञापन---

Dhoom Dhaam

यामी गौतम और प्रतीक गांधी की एक्शन रोमांस मूवी भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। इस मूवी में यामी और प्रतीक की जोड़ी पहली बार देखने को मिली। वहीं इन दोनों के साथ-साथ मूवी में एजाज खान और मुकुल चड्ढा भी मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Kathal

सान्या मल्होत्रा की ये कॉमेडी क्राइम मूवी 19 मई साल 2023 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। दो साल बाद भी ये मूवी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है। इस मूवी में सान्या के साथ-साथ विजय राज भी लीड रोल में हैं।

---विज्ञापन---

Pushpa 2

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक्शन थ्रिलर मूवी भी ट्रेंडिंग लिस्ट में ऐड है। इसका एक्सटेंडेड कट हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। वहीं इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका के साथ-साथ फहाद फाजिल भी मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Meenakshi Sundareshwar

साल 2021 में रिलीज हुई सान्या मल्होत्रा की ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है। इसमें सान्या के साथ-साथ अभिमन्यु दासानी भी लीड रोल में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सलमान खान की मूवी से इस सिंगर ने किया डेब्यू, फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी करोड़ों में नेटवर्थ; पहचाना कौन?

First published on: Feb 26, 2025 02:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola