Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Son of Sardaar 2 OTT Release: थियेटर के बाद पर अजय देवगन की फिल्म कहां ओटीटी पर देगी दस्तक?

Son of Sardaar 2 OTT Release: अजय देवगन की मच-अवेटेड फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का मोशन पोस्टर आउट हो गया है और इसके साथ ही फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट आ गया है। चलिए जानते हैं कि थियेटर के बाद ये फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज होगी।

---विज्ञापन---

Son Of Sardaar 2
सन ऑफ सरदार ओटीटी रिलीज (Image Credit: Instagram)

Son of Sardaar 2 OTT Release: अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, उनकी दो मच-अवेटेड मूवीज को लेकर अपडेट सामने आई हैं। अजय की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग अक्टूबर महीने में शुरू होने वाली है और इसके साथ ही ‘सन ऑफ सरदार 2’ का मोशन पोस्टर जारी हो गया है। ‘सन ऑफ सरदार 2’ की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे। चलिए बताते हैं कि अजय देवगन स्टारर ‘सन ऑफ सरदार 2’ थियेटर के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh को करेंगे बैन! Sardaarji 3 में हानिया आमिर को देख फूटा अशोक पंडित का गुस्सा

---विज्ञापन---

‘सन ऑफ सरदार 2’ का मोशन पोस्टर आउट

अजय देवगन, संजय दत्त, मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का मोशन पोस्टर आउट हो गया है। मोशन पोस्टर की शुरुआत में ‘द रिटर्न ऑफ द सरदार’ लिखा दिखाई देता है, उसके बाद अजय देवगन अपने हाथ में पहने कड़े को पकड़े हुए घूमते हुए दिखाई देते हैं। रेड कलर की पगड़ी और ग्रीन कलर के कुर्ते में सरदार के अवतार में वो खूब जच रहे हैं।

---विज्ञापन---

थियेटर पर कब रिलीज होगी अजय की फिल्म?

अजय देवगन की फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है, ये फिल्म अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। अजय देवगन की एक्शन और कॉमेडी मूवी ‘सन ऑफ सरदार 2’ थियेटर में 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं, जो इसे प्रोड्यूस अजय देवगन ही कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

किस ओटीटी पर आएगी ‘सन ऑफ सरदार 2’ ?

‘सन ऑफ सरदार 2’ के पोस्टर आते ही रिवील हो गया है कि थियेटर के बाद अजय देवगन की फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। थियेटर के बाद ‘सन ऑफ सरदार 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। दरअसल, अजय देवगन की फिल्म के नए पोस्टर में नेटफ्लिक्स को लोगो नजर आया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Splitsvilla X6 को होस्ट करेंगे Elvish Yadav? खबरों पर यूट्यूबर ने दिया मजेदार जवाब

First published on: Jun 23, 2025 06:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola