Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Splitsvilla X6 को होस्ट करेंगे Elvish Yadav? खबरों पर यूट्यूबर ने दिया मजेदार जवाब

Elvish Yadav On Splitsvilla X6: 'स्प्लिट्सविला X6' को लेकर खबरें हैं कि वो इस सीजन को सनी लियोनी के साथ एल्विश यादव होस्ट करेंगे। अब इन खबरों पर यूट्यूबर एल्विश यादव का रिएक्शन आ गया है और उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस बारे में खुलकर बात की।

---विज्ञापन---

Splitsvilla x16
एल्विश होस्ट करेंगे Splitsvilla x16? (Image Credit: Instagram)

Elvish Yadav On Splitsvilla X6: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर बनने के बाद एल्विश यादव लगातार रियलिटी शोज में नजर आ रहे हैं और टीवी जगत में लगातार उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ रही है। इन दिनों भारती सिंह के कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टरशेफ सीजन 2’ में एल्विश यादव अपनी कुकिंग स्किल्स दिखा रहे हैं। ‘लाफ्टरशेफ 2’ का फिनाले नजदीक है और ऐसे में चर्चा है कि इसके खत्म होने के बाद एल्विश यादव एमटीवी के पॉपुलर डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ X6 को होस्ट करते नजर आएंगे। इन खबरों पर यूट्यूबर ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बात करते नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें: ‘पंचायत 4’ से ‘रेड 2’ तक, OTT पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

---विज्ञापन---

‘स्प्लिट्सविला X6’ को होस्ट करेंगे एल्विश?

खबरें है कि डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ को बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव होस्ट करने वाले हैं,अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है। ये खुद यूट्यूबर ने ही अपने व्लॉग में साफ कर दिया है। एल्विश यादव अपने लेटेस्ट व्लॉग में ‘लाफ्टरशेफ 2’ के सेट पर अपने साथी कलाकारों के साथ मस्ती करते नजर आए, जहां अभिषेक कुमार ने उनकी स्प्लिट्सविला को लेकर चुटकी ली, तब एल्विश ने इन वायरल खबरों पर बात की।

---विज्ञापन---

स्प्लिट्सविला को लेकर क्या बोले एल्विश

व्लॉग में अभिषेक कुमार ने एल्विश को चिढ़ाते हुए कहा, ‘मैंने सुना है तू स्प्लिट्सविला की एंकरिंग कर रहा है’, एल्विश ने चुटीले अंदाज में जवाब दिया, ‘एंकरिंग? स्प्लिट्सविला क्या चीज है अभी? मुझे इस बारे में नहीं पता।’ एल्विश और अभिषेक की मजाक-मस्ती यहां पर नहीं रुकी।

एल्विश यादव ने बताई सच्चाई 

अभिषेक कुमार ने आगे मजाक में कहा कि एल्विश हर उस शो का जज बन रहा है जिसे उसने कभी रोस्ट किया था। इस बात को सुनकर एल्विश ने हंसते हुए कहते हैं, ‘स्प्लिट्सविला का कभी रोस्ट नहीं किया, शायद इसलिए मिल भी नहीं रहा…इस शो को भी रोस्ट कर देता हूं, शायद मिल जाए!’ एल्विश यादव की बातों से साफ लग रहा है कि फिलहाल तो उनको स्प्लिट्सविला का ऑफर नहीं आया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Salman Khan होने के 5 बड़े नुकसान, कपिल शर्मा के शो में ‘सिकंदर ‘ ने खुद गिनाए

---विज्ञापन---
First published on: Jun 23, 2025 03:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola