Monday, 23 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dar-e-Nijat Screening: दिल्ली में पाकिस्तानी ड्रामे का जलवा या विवाद? ‘दर-ए-नजात’ की स्क्रीनिंग पर छिड़ी बहस

भारत में पाकिस्तानी ड्रामा 'दर-ए-नजात' इन दिनों भी खूब चर्चा बटोर रहे हैं. इस ड्रामे के एक किरदार अबू बकर ने तो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल ही जीत लिया है, लेकिन अब यही शो भारत में एक खास स्क्रीनिंग को लेकर विवादों में है.

Pakistani Drama Dar-e-Nijat
पाकिस्तानी ड्रामे 'दर-ए-नजात' की स्क्रीनिंग पर मचा बवाल! Photo Credit- Social Media

पाकिस्तानी ड्रामा ‘दर-ए-नजात’ के एक किरदार अबू बकर को सोशल मीडिया पर लोगों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन अब यही शो भारत की राजधानी दिल्ली में एक खास स्क्रीनिंग को लेकर विवादों में आ गया है. 21 नवंबर को दिल्ली में हुई इस ड्रामे की वॉच पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है.

दिल्ली में रखी गई खास वॉच पार्टी

दरअसल, 21 नवंबर को दिल्ली के एक कैफे में पाकिस्तानी ड्रामा ‘दर-ए-नजात’ की खास स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस वॉच पार्टी में सिर्फ ड्रामे की स्क्रीनिंग ही नहीं हुई, बल्कि फैंस को इसके पाकिस्तानी डायरेक्टर साकिब खान से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करने का मौका भी मिला. इवेंट का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

---विज्ञापन---
‘दर-ए-नजात’ की दिल्ली में स्पेशल स्क्रीनिंग

अबू बकर के किरदार ने जीता लोगों का दिल

‘दर-ए-नजात’ में शहरयार मुनव्वर, दुरेफिशां सलीम और नमीर नवाज खान अहम भूमिकाओं में हैं. इसकी कहानी जरयाब और उसकी उलझी हुई लव लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं, शहरयार मुनव्वर के निभाए अबू बकर के किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. अबू बकर को एक धार्मिक, समझदार और महिलाओं का सम्मान करने वाले इंसान के रूप में दिखाया गया है. यही वजह है कि यह किरदार सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है.

स्क्रीनिंग पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हालांकि, दिल्ली में इस पाकिस्तानी ड्रामे की स्क्रीनिंग हर किसी को पसंद नहीं आई. वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर दिल्ली में पाकिस्तानी कंटेंट की स्क्रीनिंग क्यों आयोजित की गई. वहीं, कुछ यूजर्स ने इस आयोजन की आलोचना करते हुए तीखी टिप्पणियां भी कीं.

---विज्ञापन---

यूजर्स ने उठाए सवाल

एक यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली में इतना घटिया और वाहियात ड्रामा दिखाने का आइडिया किसने दिया.’ वहीं, दूसरे यूजर ने पाकिस्तानी कंटेंट देखने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

बता दें कि ‘दर-ए-नजात’ मूल रूप से पाकिस्तान के ARY Digital पर प्रसारित हुआ था और इसे यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है. फिलहाल, दिल्ली में हुई इस स्क्रीनिंग ने एक बार फिर पाकिस्तानी मनोरंजन कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2026 07:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो