Shilpa Shinde Targets Akanksha Chamola: नेटफ्लिक्स रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में जब से ‘भाभी जी घर पर है’ फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की वाइल्डकार्ड एंट्री हुई है तब से ही का तापमान बढ़ गया है. शो में आते ही शिल्पा शिंदे की सुनीता आहूजा से लड़ाई हो गई. वहीं, अब उन्होंने आकांक्षा चमोला को अपने निशाने पर ले लिया है. शो से श्रेष्ठा अय्यर के बाहर होने के बाद से हर कोई बहुत शातिर तरीके से गेम खेल रहा है. वहीं, शिल्पा शिंदे ने तो शो में अपना दाव पहले दिन से खेलना शुरू कर दिया. शिल्पा शिंदे ने आकांक्षा चमोला को लेकर कहा कि वो इस शो में अपने पति गौरव खन्ना की वजह से आई हैं.
शिल्पा का आकांक्षा पर बड़ा वार
शो के नए एपिसोड में शिल्पा ने कहा कि आकांक्षा चमोला इस शो में सिर्फ अपने पति गौरव खन्ना की वजह से हैं. शिल्पा ने श्रेया और माधुरी जैन से आकांक्षा चमोला के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने उसे बोला कि वह गौरव की वजह से आई है. मैंने कहा कि मैंने उसे पहले कभी देखा था?’ वहीं, जब सूफी मोतीवाला ने यह बात आकांक्षा को बताई, तो वह मुस्कुराई और उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है. इसके बाद अगली सुबह आकांक्षा ने कहा कि अगर घर में कोई ऐसा है जिससे वह झगड़ा कर सकती है, तो वह शिल्पा ही हैं.

शिल्पा मुझे पसंद नहीं…
शिल्पा शिंदे के बारे में बात करते हुए आकांक्षा ने कहा, ‘मुझे लगता है शिल्पा मुझे पसंद नहीं करती. शिल्पा यहां झगड़े करने और लोगों पर आरोप लगाने के लिए आई है, इसलिए बेहतर है कि वह यह सब श्रेया के साथ करे.’ हालांकि, शिल्पा और श्रेया पहले दिन से ही एक-दूसरे की कंपनी को काफी एंजॉय कर रही हैं.

गौरव खन्ना से तलाक
इसी बीच, आकांक्षा ने गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह के बारे में बताते हुए कहा कि गौरव बच्चे चाहते थे, लेकिन उनमें मां बनने की भावना नहीं है. उन्होंने आगे कहा, ‘99% लोग बच्चे और परिवार बढ़ाने के लिए शादी करते हैं. वरना आप शादी क्यों करोगे? ‘बिग बॉस’ हुआ और मुझे एहसास हुआ कि गौरव बच्चों को बहुत ज्यादा चाहता है और मैं इसे पूरा नहीं कर पा रही हूं. मैं उन्हें इस स्थिति में नहीं डालना चाहती.’