Ram Kapoor reacts to Shreya Kalra’s allegations: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में श्रेया कालरा और राम कपूर के बीच काफी विवाद हुआ था. श्रेया ने राम कपूर के व्यवहार को लेकर काफी कुछ कहा था. वहीं अब श्रेया द्वारा लगाए आरोपों पर राम कपूर ने सफाई दी है.
श्रेया कालरा के आरोपों पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी
श्रेया कालरा ने टीवी एक्टर राम कपूर पर दुर्व्यव्हार के आरोप लगाए थे. शो के दौरान राम कपूर ने श्रेया को किस भी किया था, जो काफी विवादों में रहा. इस पर अब राम ने अपना रिएक्शन दिया है. नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में राम कपूर ने कहा, ‘श्रेया ने शो में मुझसे बात की थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि उनका मेरे बारे में बोलने का गलत मतलब नहीं था. अपने पूरे करियर के दौरान मैं ऐसा ही रहा हूं और मैं किसी के लिए भी खुद को नहीं बदलूंगा. अगर मेरे बिहेवियर को कोई गलत समझता है, तो मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता.
ट्रोलिंग पर क्या बोले राम कपूर?
बता दें श्रेया कालरा को आरोपों के बाद इंटरनेट पर राम को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. इस पर एक्टर ने कहा, ‘मुझे इस बात की खुशी और गर्व है कि मेरे 27 साल के करियर में अभी तक किसी भी महिला ने मेरे बिहेवियर को गलत नहीं बताया है. इसलिए मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं. मैं जो हूं, वहीं रहूंगा। मैं इस तरह के विवादों पर अपना टाइम बर्बाद नहीं करूंगा, क्योंकि जिंदगी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है. मैं अपनी जिंदगी में पॉजिटिविटी पर फोकस करता हूं.’
‘लॉकअप 2’ में राम कपूर ने किए कई खुलासे
टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से पहचान बनाने वाले एक्टर राम कपूर ने रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में कई खुलासे किए थे. उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के भी कई राज शो में फैंस को बताए थे. पूरे शो के दौरान वो सुर्खियां बटोरते रहे. राम कपूर ने बताया था कि जब वह 8वीं में थे और 13 साल का थे, तब उनका शोषण हुआ था. इसके साथ ही राम ने अपने पिता के अंतिम समय के बारे में भी काफी कुछ कहा था.