Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Obsession OTT Release: थिएटर में 2500 करोड़ कमाने के बाद अब OTT पर तहलका मचाएगी Obsession, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?

Obsession OTT Release: 2500 करोड़ की थिएटर कमाई के बाद Obsession की अब डिजिटल रिलीज होगी. जानिए फिल्म कब, कहां और किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे?

---विज्ञापन---

Obsession
Obsession

Obsession OTT Release: हॉरर फिल्मों के शौकीनों के बीच इन दिनों Obsession का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड पीछे छूट गए. थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब फैंस इसकी OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार फिल्म की डिजिटल रिलीज से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ गई है.

बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

करी बार्कर के डायरेक्शन में बनी Obsession पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 मिलियन डॉलर से भी कम बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 2500 करोड़ रुपये की कमाई कर सभी को हैरान कर दिया. फिल्म को सिर्फ दर्शकों ने ही नहीं, बल्कि क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा. इसकी कहानी और डरावना माहौल लोगों को काफी पसंद आया.

---विज्ञापन---

कब और कहां देख पाएंगे Obsession?

जो दर्शक किसी वजह से फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए, उनके लिए अच्छी खबर है. Obsession 30 जून से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर खरीदने और किराए पर लेने के लिए उपलब्ध होगी. हालांकि, इसकी सब्सक्रिप्शन आधारित OTT स्ट्रीमिंग की तारीख का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

किस पर देख सकते हैं फिल्म?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म Peacock App पर स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, फिलहाल मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है. तब तक दर्शक इसे सिनेमाघरों में भी देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

पहले क्यों टली थी डिजिटल रिलीज

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की डिजिटल रिलीज पहले 2 जून 2026 तय की गई थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए डिस्ट्रीब्यूटर Focus Features ने आखिरी वक्त पर यह फैसला बदल दिया. 31 मई को कंपनी ने डिजिटल रिलीज को रोक दिया ताकि फिल्म थिएटर में अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रख सके. यही वजह रही कि अब इसकी नई डिजिटल रिलीज डेट 30 जून रखी गई है.

क्या है फिल्म की कहानी?

Obsession एक अमेरिकी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जिसे करी बार्कर ने लिखा, निर्देशित और एडिट किया है. फिल्म की कहानी बेयर नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब वह एक रहस्यमयी सुपरनैचुरल खिलौना खरीदता है.

---विज्ञापन---

ऐसे बढ़ता है कहानी में डर

इस खिलौने की मदद से उसकी दोस्त निक्की उससे प्यार करने लगती है, लेकिन इस इच्छा की कीमत बेहद डरावनी साबित होती है. इसके बाद शुरू होता है खौफनाक घटनाओं का ऐसा सिलसिला, जो दर्शकों को आखिर तक सीट से बांधे रखता है. फिल्म में माइकल जॉनस्टन, इंडे नवारेट, कूपर टॉमलिंसन, मेगन लॉलेस और एंडी रिक्टर अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2026 03:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola