Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड ‘देवा’ इन 5 कारणों से हुई फ्लॉप, सिनेमाघरों में नहीं जुटा पाई ऑडियंस

Deva Trending on Netflix: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही शाहिद कपूर की 'देवा' सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी। आइए आपको भी उसके पांच कारण बताते हैं जिस वजह से मूवी फ्लॉप हुई।

Deva Trending on Netflix: शाहिद कपूर की ‘देवा’ नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। सिनेमाघरों में ये मूवी बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। ऑडियंस ने इसकी कहानी को बहुत बोरिंग करार देकर अपना सिर पकड़ लिया था। अब ये ओटीटी पर रिलीज हुई है, वहीं नेटफ्लिक्स पर ये नंबर वन ट्रेंड भी कर रही है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर वो कौन-कौन से 5 कारण हैं जो इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं करा पाए। चलिए जानते हैं वो 5 कारण जिनकी वजह से मूवी फ्लॉप रही।

यह भी पढ़ें: PM नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए किया पोस्ट

---विज्ञापन---

रीमेक

शाहिद की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म मलयालम मूवी मुंबई पुलिस का रीमेक थी। ऑडियंस को इसकी कहानी में कुछ नयापन नहीं लगा। वहीं इस कहानी भी हिंदी ऑडियंस के सिर से ऊपर गई। हालांकि रिलीज तक मेकर्स ने इसे छुपाकर रखा, लेकिन जैसे ही ये रिलीज हुई वैसे ही ऑडियंस को ये पसंद नहीं आई।

---विज्ञापन---

स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट भी कुछ खास नहीं थी। ये पूरी मूवी शाहिद के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं इसके बाद ये मूवी एक बॉलीवुड स्टार फिल्म बनकर रह जाती है। मूवी में शाहिद को कबीर सिंह जैसी वाइब्स भी दी गई है, जो ऑडियंस को पसंद नहीं आई। मूवी में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नजर आईं लेकिन वो भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

---विज्ञापन---

फिल्म के गाने

मूवी का म्यूजिक भी फीका रहा। फिल्म का एक भी गाना ऐसा नहीं था जो ऑडियंस को मूवी देखने के बाद याद रहे। वहीं मूवी में गाने की कमी भी ऑडियंस को खूब महसूस हुई। हालांकि ‘भसड़ मचा’ गाने में शाहिद ने शानदार डांस किया है, जो ऑडियंस को काफी पसंद भी आया।

---विज्ञापन---

क्लाइमेक्स

मूवी का क्लाइमेक्स भी ओरिजनल मूवी से बदल दिया गया था, जिस वजह से फिल्म की कहानी और ज्यादा कमजोर हो गई। ऑडियंस को ये थोड़ा अटपटा लगा जो उनको पसंद ही नहीं आया। क्लाइमेक्स फिल्म की जान होती है अगर क्लाइमेक्स ही कमजोर हो जाए तो मूवी अच्छा कमाल नहीं दिखा पाती।

---विज्ञापन---

खराब प्रमोशन

शाहिद की इस मूवी के फ्लॉप होने का सबसे बड़ा कारण फिल्म प्रमोशन ही है। मेकर्स और एक्टर्स ने इस मूवी का अच्छे से प्रचार नहीं किया जिस वजह से ऑडियंस को पता ही नहीं चल पाया कि मूवी कब आई और कब गई। किसी भी फिल्म के लिए प्रमोशन बहुत जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें: फेमस इंफ्लूएंसर ने मॉल स्टाफ पर फेंकी कॉफी, हैदराबाद शो रूम से वायरल हुआ वीडियो

---विज्ञापन---
First published on: Apr 04, 2025 01:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola