Sunday, 4 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

3 महीने से Netflix पर तहलका मचा रही ये रोमांटिक सीरीज, IMDb पर मिली 7.6 की शानदार रेटिंग

Netflix Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं, जो दर्शकों के बीच खास जगह बना पाती हैं. कुछ फिल्में-सीरीज ऐसी भी होती हैं, जिन्हें महीनों पसंद किया जाता है. आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक ऐसी ही रोमांटिक ड्रामा सीरीज के बारे में बता रहे हैं.

Musafir Cafe
Musafir Cafe

Netflix Series: ये सीरीज 3 महीने पहले रिलीज हुई थी और अब भी नेटफ्लिक्स की टॉप 10 में ट्रेंडिंग लिस्ट में छै हुई है. IMDb पर इस सीरीज को 7.6 की धांसू रेटिंग मिली है. ये सीरीज जुलाई में Netflix पर रिलीज हुई थी और अक्टूबर महीने में भी टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं 8 एपिसोड की रोमांटिक-ड्रामा सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ की, जो सुधा और चंदर नाम के कपल के रिश्तों की एक मॉडर्न कहानी है.

---विज्ञापन---

‘मुसाफिर कैफे’ की कहानी

सीरीज की कहानी में सुधा एक आजाद-ख्याल वाली डिवोर्स लॉयर है और चंदर शांत स्वभाव का सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. दोनों की अरेंज्ड मैरिज के लिए हुई एक अजीब सी मुलाकात अचानक एक लिव-इन रिलेशनशिप में बदल जाती है. आगे किसी वजह से दोनों के रास्ते अलग हो जाते हैं और कहानी में तीसरे शख्स यानी प्रीति की एंट्री हो जाती है. धीरे-धीरे प्रीति की चंदर संग नजदीकियां बढ़ने लगती है. अब इस लव ट्रायएंगल में कौन, किसके साथ रहेगा और कौन जाएगा ये तो पूरी कहानी देखने के बाद ही पता चलेगा.

स्टारकास्ट

‘मुसाफिर कैफे’ में चंदर का किरदार विक्रांत मैसी, सुधा का किरदार वेदिका पिंटो और प्रीति का किरदार एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने निभाया है. इसकी कहानी दिव्य प्रकाश दुबे की बेस्ट सेलिंग हिंदी नॉवेल ‘मुसाफिर कैफे’ पर आधारित है. इसे रुचिर अरुण ने डायरेक्ट किया है और शरन्या राजगोपाल ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है. सीरीज में आदिल हुसैन, सादिया सिद्दीकी, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया जैसे कलाकारों ने भी काम किया है.

---विज्ञापन---

First published on: Oct 04, 2026 04:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola