Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

7 एपिसोड वाली वो सीरीज, जिसका हर सीजन है हिट, बना 2025 में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वेब शो

Most Watched Show of 2025: इस साल 2025 में थिएटर से लेकर ओटीटी तक ढेरों फिल्में और सीरीज को रिलीज किया गया. इसमें कई सीरीज और फिल्मों ने उम्मीद से परे परफॉर्म किया. ऐसे में आपको उस सीरीज के बारे में बता रहे हैं. जो इस साल का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वेब शो बना. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

Most Watched Show of 2025

Most Watched Show of 2025: साल 2025 अपने अंतिम पड़ाव में हैं. साल की आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो चुका है. ये साल किसी के लिए अच्छा तो किसी के लिए बुरा रहा. इस बार मनोरंजन जगत के लिए थोड़ा ठीक-ठाक रहा. साउथ से लेकर बॉलीवुड की ढेरों फिल्मों को थिएटर में रिलीज किया गया. ओटीटी पर भी ढेरों फिल्में और वेब शोज को रिलीज किया गया. इसमें से कुछ ने उम्मीद से परे परफॉर्म किया. ऐसे में अब आपको 2025 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाले वेब शो के बारे में बता रहे हैं.

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, उसका हर सीजन हिट है. इस वेब सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं. तीसरा वाला इसी साल हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. अगर फिर भी आप नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं.

---विज्ञापन---

35 से ज्यादा देशों में टॉप 5 में रही ‘द फैमिली मैन 3’

वो कोई और नहीं बल्कि मनोज बाजपेयी की स्पाई फैमिली ड्रामा सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ है. ये इस साल 2025 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन चुकी है. यह यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, सिंगापुर और मलेशिया समेत 35 से ज्यादा देशों में टॉप 5 में रहा. इसने ना सिर्फ अपने पिछले दोनों सीजन्स बल्कि 2025 में प्राइम वीडियो की सीरीज के रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया. 2019 में प्राइम वीडियो पर शुरुआत से ही ‘द फैमिली मैन’ दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की पसंदीदा सीरीज रही है. अब जब सीज़न 3 ने अपना सबसे दमदार ओपनिंग वीक दिया है.

क्या है ‘द फैमिली मैन 3’ की कहानी?

बहरहाल, अगर ‘द फैमिली मैन 3’ की कहानी की बात की जाए तो इस बार की कहानी पिछले दोनों सीजन्स से अलग है. इसकी कहानी नॉर्थ ईस्ट की पृष्ठभूमि पर आधारित है. कुछ किरदार भी नए हैं. जैसे- जयदीप अहलावत और निमरत कौर. इस बार चीन, म्यांमार को ढाल बनाकर भारत के खिलाफ अपनी चालें चलने से बाज नहीं आ रहा. इसी बीच पीएम (सीमा बिस्वास) ‘प्रोजेक्ट सहकार’ के जरिए नॉर्थ-ईस्ट में शांति स्थापित करना चाहती हैं लेकिन, दुश्मन इसे नाकामयाब करना चाहता है, जिसमें देश के असली देशभक्त श्रीकांत तिवारी के खिलाफ साजिशें रचता है और उन्हें ही अपने जाल में फंसा देता है. कहानी में काफी ट्विस्ट देखने के लिए मिलता है. इस बार श्रीकांत तिवारी दुश्मनों के पीछे नहीं होते बल्कि इस बार पुलिस उनके पीछे होती है और वो दुश्मनों के. सीजन में उनकी फैमिली को भी ट्रबल में देखा जा सकता है.

First published on: Dec 03, 2025 05:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो