Khatron Ke Khiladi 15 Grand Finale: रोहित शेट्टी स्टारर स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ग्रैंड फिनाले आज यानी 4 अक्टूबर होगा. शो के ग्रैंड फिनाले को दो भागों में बाटा गया है. इसका पहला भाग कल प्रसारित हुआ था, जिसमें रुबीना दिलैक और हर्ष गुजराल बाहर हो गए. अब इस खिताबी दौड़ में किन 5 फाइनलिस्ट के बीच मुकाबला होगा, आइए जानते हैं.
3 अक्टूबर की रात को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ग्रैंड फिनाले होगा. शो में अब सिर्फ पांच कंटेस्टेंट्स बचे हैं. इसी के साथ रोहित शेट्टी का ये शो अब अपने अंतिम चरण में है. आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं.
कब और कहां देखें लाइव?
स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15′, अब अपने अंतिम चरण में है. 1 अगस्त को शुरू हुए इस शो का आखिरी एपिसोड 4 अक्टूबर को स्ट्रीम किया जाएगा. इसका ग्रैंड फिनाले रात 9 बजे कलर्स टीवी पर लाइव किया जाएगा. आप इसे जियो हॉटस्टार पर भी ऑनलाइन देख सकेंगे. बता दें शो के ग्रैंड फिनाले को दो भागों में दिखाया गया है. इसका पहला भाग 3 अक्टूबर 2026 को आ चुका है.
5 फाइनलिस्ट कौन?
शो से रुबीना दिलैक और हर्ष गुजराल के जाने के बाद ‘खतरों के खिलाड़ी 15′ में अब 5 कॉन्टेस्ट्स के बीच टक्कर है. इनमें अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, ओरी (ओरहान अवत्रामानी) शामिल हैं. बता दें ग्रैंड फिनाले के पहले एपिसोड में रुबीना दिलैक और हर्ष गुजराल बाहर हुए, जिसके बाद यह पांच प्रतियोगी ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाने में सफल हुए. अब देखना होगा कि इनमें से कौन ‘खतरों के खिलाड़ी 15′ खिताब अपने नाम करता है.
जीतने वाले को क्या मिलेगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का खिताब जीतने वाले कंटेस्टेंट को ट्रॉफी के साथ-साथ 20 लाख रुपये और एक नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट मिलेगी. हालांकि अब तक फाइनल में पहले और दूसरे रनर-अप से जुड़ी कोई खबर सामने नहीं आई है. बता इन खतरों के खिलाड़ी का ये पूरा सीजन दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में फिल्माया गया था और 1 अगस्त को 13 प्रतियोगियों के साथ इसका प्रीमियर किया गया था. इस बार शो में रूबीना दिलैक, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, हर्ष गुजराल, ओरी, रुहानिका धवन, जैस्मीन भसीन, गौरव खन्ना, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा और अविका गोर शामिल थे. शो में विशाल आदित्य सिंह और गौरव खन्ना ने वाइल्डकार्ड के जरिए एंट्री ली थी.