Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

दो हफ्ते फ्लाॅप, तीसरा हफ्ता आते ही छाई ये फिल्म, कमाई के मामले में बना डाला रिकॉर्ड

Hanuman Ansh Box Office Collections: बाबा नीम करोली पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. तीसरे हफ्ते फिल्म ने कमाल कर दिया है.

Hanuman Ansh box office collections

Hanuman Ansh Box Office Collections: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित पर फिल्म ‘हनुमान अंश’ शुरुआत में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. वहीं अब रिलीज के दो हफ्ते बाद इसकी कमाई में तेजी से बढ़त देखने को मिल रहा है. फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. इंटरनेट पर लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं. यही कारण है कि तीसरे हफ्ते में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा रही है.

तीसरे हफ्ते छाई ‘हनुमान अंश’

पहले दो हफ्ते ठंडी पड़ी इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सबको सरप्राइज कर दिया. रिपोर्ट्स मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 40 लाख कमाए थे. इसके बाद 15वें दिन फिल्म ने 15 लाख कमाए. फिर 16वें दिन से इसकी कमाई में अचानक इजाफा हुआ और इसने 85 लाख का कलेक्शन किया. इसके बाद 17वें दिन 2.2 करोड़ और 18वें दिन फिल्म ने 1.2 करोड़ और 19वें दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं 20वें दिन फिल्म ने 1.65 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस किया.

---विज्ञापन---

21वें दिन की कमाई

अब बात करें 21वें दिन की तो ‘हनुमान अंश’ ने अपने रिलीज के 21 दिन यानी गुरुवार को अबतक ₹1.16 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹13.17 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹11.24 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फ़ाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

‘हनुमान अंश’ बनीं दूसरी टॉप परफॉर्मर

फिल्म का बजट 10 करोड़ बताया जा रहा है. ऐसे में 20 दिन में ही इस फिल्म ने अपना बजट रिकवर कर लिया है. हिंदी भाषा में ये फिल्म सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाली दूसरी फिल्म बन गई. इस मामले में हाल ही में रिलीज फिल्म ‘टॉक्सिक’ पहले नंबर पर है. यश की बिग बजट ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का भी हनुमान अंश की कमाई पर खास असर नहीं दिखा है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में चंदन के आनंद, राजीव मिश्रा, ऋषिकेष दुबे, हन्नी बख्शी, ऋषि पाठक जैसे स्टार्स लीड रोल में शामिल हैं. फिल्म की कहानी महान संत नीम करोली बाबा पर आधारित है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2026 08:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola