---विज्ञापन---

Dacoit OTT: थिएटर में Flop, क्या ओटीटी पर कमाल करेगी ‘डकैत’, जानें कब और कहां रिलीज होगी मृणाल ठाकुर-अदिवि शेष की फिल्म?

Dacoit OTT Release: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' थिएटर में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. वहीं अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

Dacoit OTT

Dacoit OTT Release: साउथ स्टार अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खाद कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई. 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म की कहानी दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रही. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. आइए जानते हैं कि आप इस फिल्म को कब और कहां देख सकेंगे.

थिएटर में फ्लॉप हुई फिल्म

शैनेल देव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को तेलुगू और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया था. इसमें अदिवि और मृणाल के अलावा, अनुराग कश्यप लीड रोल में हैं. बड़े पर्दे पर फ्लॉप होने के बाद अब ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर आ रही है. साउथ में फिल्म को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई जिसके चलते इसे फ्लॉप करार दिया गया.

---विज्ञापन---

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी ‘डकैत’?

बात करें इसकी OTT रिलीज की तो जानकारी के मुताबिक, ‘Dacoit’ 8 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ओटीटी पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है. हालांकि पहले इसे तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा. इसके कुछ दिनों बाद ये फिल्म हिंदी में भी इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी. पहले ऐसी खबरें थीं कि Netflix ने फिल्म के डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डकैत के डिजिटल राइट्स Amazon Prime Video ने अपने नाम कर लिए हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो डकैत एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी हरि नाम के कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उसकी गर्लफ्रेंड धोखा दे देती है और फिर वो शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए जेल से भाग जाता है. हरि अपनी गर्लफ्रेंड से बदला लेता है. आगे की कहानी जानने के लिए आपको ये पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

---विज्ञापन---
First published on: May 03, 2026 11:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.