---विज्ञापन---

Falaq Naaz: बिग बॉस ओटीटी 2 से कटा फलक नाज का पत्ता, अविनाश को लगा तगड़ा झटका !

Falaq Naaz: बिग बॉस ओटीटी 2 में एविक्शन से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल शो से वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट फलक नाज बाहर हो गई हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस के फैंस को तगड़ा झटका भी लगा है। बाहर हुई फलक नाज (Falaq Naaz) इन दिनों ओटीटी वर्ल्ड में रियालिटी शो […]

Falaq Naaz, bigg boss ott, salman khan
Falakq Naaz

Falaq Naaz: बिग बॉस ओटीटी 2 में एविक्शन से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल शो से वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट फलक नाज बाहर हो गई हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस के फैंस को तगड़ा झटका भी लगा है।

बाहर हुई फलक नाज (Falaq Naaz)

इन दिनों ओटीटी वर्ल्ड में रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 जमकर धूम मचा रहा है। जिस दिन से ये शो शुरु हुआ है उसी दिन से शो को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। हालांकि शो में बतौर कंटेस्टेंट कुछ लोग अच्छा नहीं कर पा रहे थे जिसके चलते वे शो से बाहर हो गए। इस लिस्ट में आलिया सिद्दीकी, पुनीत सुपरस्टार, पलक और कुछ फैमिली रीजन के चलते साइरस ब्रोचा भी बाहर हो गए थे। इसके बाद दो हफ्ते से शो में वीकेंड के वार में कोई एविक्शन नहीं हुआ था।

अविनाश को लगा झटका

अब दो हफ्ते बाद एक बार फिर कंटेस्टेंट की घर से विदाई हुई है और ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि फेमस एक्ट्रेस फलक नाज हैं। अब फलक के एविक्शन से घर से लेकर फैंस तक सब हैरान हैं। घर में किसी को कुछ वक्त तक यकीन नहीं हुआ कि वे एविक्ट हो गई हैं। सबने इसे सलमान खान का मजाक बताया लेकिन गेट खुलने पर सबको यकीन हो गया कि फलक घर से बेघर हो गई हैं। ऐसे में घर के कुछ सदस्यों के चेहरे पर उदासी छा गई। जहां एक तरफ फलक के जाने के बाद जिया काफी इमोशनल हो गईं और वे बोलीं जीजी क्यों ऐसे अचानक तो वहीं अविनाश भी उदास हो गए जिसे वे घर के बाकी सदस्यों के साथ शेयर करते दिखे।

Bigg Boss OTT Eviction

काफी पॉपुलर हैं फलक नाज

बात करें फलक के करियर की तो उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक कैमियो के साथ एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2011 से 2012 तक, उन्होंने ‘देवों के देव…महादेव’ में लक्ष्मी और सीता की भूमिका निभाई फिर साल 2013 से 2017 तक ‘ससुराल सिमर का’ में जान्हवी भारद्वाज के किरदार से उन्हें पॉपुलारिटी मिली।

अभी पढ़ें – OTT से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jul 24, 2023 11:46 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.