Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Eid 2025 पर फैमिली संग देखें ये 5 बेस्ट फिल्में, जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद?

ईद पर फैमिली के साथ ओटीटी पर आप 5 फिल्मों को देख सकते हैं। ये सब मूवीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

---विज्ञापन---

ईद पर अगर आप भी घर रहकर अपनी फैमिली संग टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो हम आपके लिए फैमिली मूवीज लेकर आए हैं। इन मूवीज को आप घर बैठकर ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं। इनमें सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह तक की मूवीज शामिल हैं। इन्हें देखकर आपकी ईद काफी मजेदार बन जाएगी। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं और आप इन मूवीज को किस ओटीटी पर देख सकते हैं?

यह भी पढ़ें: Eid 2025 Outfit Ideas: वेलवेट सूट से शरारा तक, ईद पर बॉलीवुड की हसीनाओं के लुक्स करें ट्राई

---विज्ञापन---

Bajrangi Bhaijaan

सलमान खान और करीना कपूर की ये मूवी ईद पर आप फैमिली संग आराम से बैठकर देख सकते हैं। इस मूवी में ईद का एक गाना ‘आज की पार्टी’ भी दिखाया गया है जिसे आप एन्जॉय कर सकते हैं। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Kabhi Khushi Kabhi Gham

करण जौहर के डायरेक्शन में बनी ये मूवी एक फैमिली ड्रामा मूवी है। ईद पर आप इस मूवी को अपनी फैमिली के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। वहीं इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, काजोल, करीना कपूर, ऋतिक रोशन और जया बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Saawariya

रणबीर कपूर और सोनम कपूर की इस मूवी में भी ईद के फेस्टिवल को दिखाया गया है। इसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। वहीं कास्ट की बात करें तो रणबीर और सोनम के साथ-साथ मूवी में रानी मुखर्जी भी मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Tees Maar Khan

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की इस कॉमेडी मूवी में भी ईद का ‘वल्ला रे वल्ला’ गाना दिखाया गया है। ये कॉमेडी मूवी भी फैमिली संग देखने के लिए अच्छी चॉइस है। इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं इसमें अक्षय और कैटरीना के साथ-साथ अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Bajirao Mastani

रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म में भी ईद का एक बड़ा ही खूबसूरत सीन दिखाया है। इसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। इसमें रणवीर, प्रियंका और दीपिका के साथ-साथ तन्वी आजमी, महेश मांजरेकर और आदित्य पंचोली भी नजर आए हैं। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फेमस टीवी एक्ट्रेस की हालत खराब, अस्पताल के बेड से फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

First published on: Mar 30, 2025 02:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola