Wednesday, 3 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

यूट्यूब की सबसे पाॅपुलर वेब सीरीज, अकेले 1 एक्टर ने निभाए 9 किरदार, व्यूज मिले 500 मिलियन से ज्यादा

YouTube Series: यूट्यूब की इस सीरीज को अबतक 500 मिलियन प्लस व्यूज मिल चुके हैं. इसकी मजेदार कहानी आज भी दर्शकों की पहली पसंद मानी जाती है.

---विज्ञापन---

Dhindora Series

YouTube Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की तरह यूट्यूब पर भी कई तरह के कंटेंट भरे पड़े हैं. फ्री मौजूद इन कंटेंट्स की कहानी दर्शकों को खूब आकर्षित करती हैं. यहां ऐसी कई सीरीज हैं, जिन्हें करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं. यूट्यूब की इस सीरीज को अबतक 500 मिलियन प्लस व्यूज मिल चुके हैं और अब इसका दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आ रहा है.

कोनसी सीरीज?

ये एक ऐसे क्रिएटर की सीरीज है, जिन्होंने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. हम बात कर रहे हैं भुवन बाम और उनकी उनकी सीरीज ‘ढिंढोरा’ की, जिसे लेकर एक बार फिर भुवन सुर्खियों में हैं. दरअसल उनकी सुपरहिट वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है. इसका पहला सीजन यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, लेकिन इस बार ‘ढिंढोरा 2′ सीधे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. साल 2021 में यूट्यूब पर आई महज 9 एपिसोड वाली सीरीज ‘ढिंढोरा’ ने तहलका मचा दिया था. इस सीरीज ने दुनियाभर में नाम कमाया था. ‘ढिंढोरा’ को यूट्यूब पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिओ चुके हैं. ऐसे में ये भारत की सबसे सफल डिजिटल यूट्यूब सीरीज भी मानी जाती है. इस सीरीज में भुवन ने कई अलग-अलग किरदार निभाए थे, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसकी कहानी एक साधारण परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी अचानक एक घटना के बाद बदल जाती है.

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स पर आ रही ‘ढिंढोरा 2’

‘ढिंढोरा 2’ की खबरों ने फैंस के दिल में खलबली मचा दी है. हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी. ऐसे में इसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. पहले सीजन की जबरदस्त कामयाबी के बाद दर्शक इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में अब जब ये सीरीज नेटफ्लिक्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर आने जा रही है, तो फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है. हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट को सामने नहीं आई है, लेकिन इसका टीजर देखने के बाद फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. हाल ही में भुवन बाम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका मजेदार टीजर शेयर किया था.

यूट्यूब से तय किया बड़े पर्दे का सफर

भुवन बाम भारत के सबसे पॉपुलर डिजिटल क्रिएटर्स में से एक हैं. गुजरात के वडोदरा में जन्में भुवन की परवरिश दिल्ली में हुई. शुरुआत में वो एक गायक और म्यूजिशियन बनना चाहते थे. लेकिन किस्मत उन्हें एक्टिंग की दुनिया में ले आई. साल 2015 में भुवन ने अपना यूट्यूब चैनल ‘BB Ki Vines’ शुरू किया. उन्होंने एक अलग मजाकिया अंदाज में वीडियो बनाना शुरू किया, दर्शकों को काफी पसंद आया. धीरे-धीरे उनकी वीडियो लाखों-करोड़ों तक पहुंचने लगी. उनकी अनोखी कॉमेडी, बेहतरीन एक्टिंग और अलग-अलग किरदार निभाने की कला ने हर किसी का दिल जीत लिया और भुवन देखते-देखते स्टार बन गए. अपने वीडियो में अधिकतर किरदार भुवन अकेले निभाते हैं और उनकी यही कला हर किसी का दिल जीत लेती है.

First published on: Jun 03, 2026 04:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola