Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘टॉक्सिक’ स्टार यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने अलीबाग में खरीदा नया आशियाना

Superstar Yash New Home: KGF सुपरस्टार यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने अलीबाग में समुद्र किनारे 24 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी हैं.

---विज्ञापन---

kgf star yash wife radhika pandit

Superstar Yash New Home: कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसी बीच उनसे जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने महाराष्ट्र के फेमस बीच किनारे एक बड़ा प्लाट खरीदा है. कपल ने मुंबई के पास स्थित अलीबाग में एक प्रीमियम बीचफ्रंट जमीन खरीदी है, जो लग्जरी घरों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है.

यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित का नया आशियाना

रिपोर्ट्स की मानें तो, कपल ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग तहसील के कामथ गांव में दो सटे हुए कृषि भूमि के प्लॉट 24 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. ये डील 18 मई, 2026 को अलीबाग के उप-पंजीयक कार्यालय में पंजीकृत किया गया था. इसमें लगभग 5,289 वर्ग मीटर (लगभग 0.5289 हेक्टेयर) के टोटल एरिया में फैली कृषि भूमि शामिल है. इस प्रीमियम जमीन में एक बना बनाया घर भी शामिल है.

---विज्ञापन---

समुद्र किनारे खूबसूरत जगह

डाक्यूमेंट्स में कहा गया है कि ये एरिया कामथ गांव में स्थित है, जो किहिम बीच से सटा एक समुद्र किनारे छोटे से बाजार है. शानदार ग्रीनरी और बीच से घिरा ये आशियाना कपल के लिए काफी खास है. जानकारी के मुताबिक, खरीदारों ने स्टांप शुल्क के रूप में 1.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया. उन्होंने रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 60,000 रुपये और डॉक्यूमेंटेशन फेस के रूप में 5,200 रुपये का भुगतान भी किया.

सितारों की पसंद बना अलीबाग

बता दें पिछले कुछ वर्षों में अलीबाग में कई स्टार्स और बिजनेसमैन लगातार प्लॉट खरीद रहे हैं. मुंबई कोंकण एरिया में बसी इस खूबसूरत जगह की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही हैं. ऐसे में ये शहर पसंदीदा दूसरा घर खरीदने का ठिकाना बन गया है.

---विज्ञापन---

24 करोड़ में हुई डील

किहिम, आवास, मांडवा, ससावणे और नागांव जैसे इलाकों में बीच किनारे और आसपास की संपत्तियों की सीमित उपलब्धता के कारण इनकी कीमतें अभी भी अधिक हैं. 24 करोड़ रुपये में इस डील के साथ अब यश और राधिका पंडित ने भी यहां अपना नया आशियाना बना लिया है.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 03, 2026 05:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola