Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Amazon Prime मेंबर्स की लगी लॉटरी! Spider-Man Brand New Day Early की रिलीज से पहले देख सकेंगे फिल्म, जानें कैसे

टॉम हॉलैंड स्टारर स्पाइडर मैन सीरीज की अगली किस्त स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे अर्ली को लेकर हाल ही में अमेजन प्राइम ने एक खास ऑफर निकाला है.अमेजन प्राइम के सब्सक्राइबर्स फिल्म की रिलीज से पहले उसकी स्क्रीनिंग के लिए टिकट खरीद सकते हैं.

---विज्ञापन---

Spider Man Brand New Day Early (1)
Spider Man Brand New Day Early (1)

टॉम हॉलैंड स्टारर स्पाइडर मैन सीरीज की अगली किस्त स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे अर्ली का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. यह सिनेमाघरों में 31 जुलाई 2026 को रिलीज होगी. इसमें पीटर पार्कर की ‘स्पाइडर मैन नो वे होम’ की कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाया जाएगा. वहीं, ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं, अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले देखने चाहते हैं तो अमेजन प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए एक खुशखबरी है. इस फिल्म को देखने के लिए प्राइम के मेंबर्स को 31 जुलाई तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

प्राइम सब्सक्रािबर्स को मिलेगा खास ऑफर

दरअसल, अमेजन प्राइम सब्सक्राइबर्स को मार्वल की आने वाली फिल्म की अर्ली स्क्रीनिंग के टिकट खरीदने का एक खास ऑफर दे रहा है. अमेजन के मुताबिक ये टिकट फैडांगो के साथ पार्टनरशिप में बेचे जा रहे हैं. इसलिए यह अमेरिका के बाहर के इंटरनेशनल प्राइम मेंबर के लिए एलिजिबल नहीं होंगे.यह ऑफर प्राइम डे को प्रमोट करने की कोशिशों का हिस्सा हो सकता है, जो 23 जून से शुरू होने वाला है और प्राइम सब्सक्राइबर्स को कई प्रोडक्ट्स पर बचत करने का मौका देगा.

---विज्ञापन---

29 जुलाई को होगी फिल्म की स्क्रीनिंग

अभी तक यह जानकारी मौजूद नहीं है कि शुरुआती टिकटों की बिक्री कब शुरू होगी, लेकिन घोषणा में बताया गया है कि आने वाली फिल्म की 29 जुलाई को स्क्रीनिंग होगी. अमेजन ने यह भी नहीं बताया है कि सूचनाएं कैसे भेजी जाएंगी, लेकिन कहा जा रहा है कि यह अमेजन अकाउंट में दर्ज ईमेल एड्रेस पर भेजी जाएंगी. टिकटों की संख्या भी सीमित होगी. हालांकि अमेजन ने यह भी साफ नहीं किया है कि कितने टिकट स्क्रीनिंग के लिए मौजूद होंगे और उनकी कीमत क्या होगी.

नए प्राइम मेंबर को भी मिलेगा लाभ

हालांकि इस ऑफर की एक खास बात यह है कि इसका लाभ उठाने के लिए आपको पहले से अमेजन प्राइम का सब्सक्राइबर होना जरूरी नहीं है. घोषणा में बताया गया है कि नए प्राइम सदस्य सब्सक्रिप्शन लेते ही अर्ली स्क्रीनिंग टिकट और अन्य प्राइम बेनिफिट्स का लाभ उठा सकेंगे. इसलिए अगर आप टिकट आने से ठीक पहले सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो भी आपको टिकट खरीदने का मौका मिल सकता है. वहीं, पीटर पार्कर वाली स्पाइडर मैन की लोकप्रियता को देखते हुए टॉम हॉलैंड की स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म के टिकट जल्द बिकने की संभावना काफी ज्यादा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Don 3 विवाद में हुई Ranveer Singh की पहली जीत, FWICE ने हटाया बैन

First published on: Jun 03, 2026 05:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola