Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Khatron Ke Khiladi 15 के सेट पर हादसा, स्टंट के दौरान जला ये एक्टर

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहा है. शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने अपनी टीम और कंटेस्टेंट्स के साथ शूटिंग शुरू कर दी है. इसी बीच शो के सेट से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है.

---विज्ञापन---

khatron ke khiladi 15: टीवी की दुनिया का मोस्ट पॉपुलर शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ नए अंदाज में लौट रहा है, शो के होस्ट रोहित शोट्टी ने कंटेस्टेंट्स के साथ शूटिंग शुरू कर दी है, लेकिन इस बीच फेमस एक्टर और शो के कंटेस्टेंट के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए, और फैंस की चिंता बढ़ा दी.

इस एक्टर संग हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की शूटिंग के दौरान टीवी अभिनेता रित्विक धनजानी एक खतरनाक फायर स्टंट करते वक्त हादसे का शिकार हो गए. बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी ने उन्हें आग से जुड़ा एक मुश्किल टास्क दिया था. स्टंट को पूरा करने के दौरान रित्विक के शरीर का कुछ हिस्सा आग की चपेट में आ गया. जिससे वो झुलस गए.

---विज्ञापन---

पहले भी शो का हिस्सा रह चुका ये एक्टर

दिलचस्प बात ये है कि रित्विक पहले भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा रह चुके हैं और उन्हें शो के खतरनाक टास्क्स का अच्छा-खासा अनुभव है. इसके बावजूद इस बार का स्टंट उनके लिए भारी पड़ गया. इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नए सीजन में मेकर्स पहले से भी ज्यादा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण टास्क लेकर आए हैं.

फैंस को नए सीजन का इंतजार

हाल ही में रिलीज हुए शो के प्रोमो ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है. प्रोमो में रोहित शेट्टी हमेशा की तरह दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं और बड़े-बड़े स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं. प्रोमो देखने के बाद फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार शो में कई लोकप्रिय टीवी और सोशल मीडिया सितारे हिस्सा लेने वाले हैं.

---विज्ञापन---

शो के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना, जैस्मिन भसीन, विशाल आदित्य सिंह, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, अविनाश मिश्रा, ओरी, करण वाही, रित्विक धनजानी और अविका गौर जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं.

इस बार होगा धमाल!

वहीं, कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर शो की मुश्किलों का संकेत दिया था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहला स्टंट करने के बाद ही उनकी हालत खराब हो गई. फरहाना ने ये भी कहा कि अगर यही हाल रहा तो फिनाले तक मेकर्स कंटेस्टेंट्स को ‘रॉकेट पर बैठाकर मंगल ग्रह भेज देंगे.’ अब रित्विक धनजानी के साथ हुए हादसे की खबर ने साफ कर दिया है कि इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में रोमांच, खतरा और ड्रामा तीनों का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2026 03:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola