Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cocktail 2 OTT Release: ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार ‘कॉकटेल 2’, कब और कहां स्ट्रीम होगी शाहिद कपूर की फिल्म?

Cocktail 2 OTT Release: सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

---विज्ञापन---

Cocktail 2 OTT Release
Cocktail 2 OTT Release

Cocktail 2 OTT Release: पिछले 2 हफ्ते से सिनेमाघरों में छाई शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ लगातार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. अब कॉकटेल 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं कि ओटीटी पर आप इसे कब और कहां देख सकेंगे.

आजकल फिल्म की रिलीज से पहले ही उसके डिजिटल राइट्स की डील की जानकारी सामने आ जाती है. मेकर्स पहले ही फिल्म की ओटीटी रिलीज को मद्देनजर रखते हुए ये सौदा कर लेते हैं और इसका प्रसार भी होता है. सिनेमाघरों में भी फिल्म के प्री क्रेडिट सीन्स में ओटीटी पार्टनर की की जानकरी दे दी जाती है.

---विज्ञापन---

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’?

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ की ओटीटी डील नेटफ्लिक्स (Netflix) के साथ हुई है. ऐसे में सिनेमाघरों के बाद कॉकटेल 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होनी है. हालांकि अभी इसकी रिलीज को लेकर कोई डेट सामने नहीं आई है. लेकिन जानकारी है कि 14 अगस्त 2026 को इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया जा सकता है. लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी कॉकटेल 2 की ओटीटी रिलीज डेट का एलान होना बाकी है.

Cocktail 2 collection

‘कॉकटेल 2’ की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं. दो हफ्ते में फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई तय की है. 17वें दिन रविवार को, ‘कॉकटेल 2’ ने ₹1.25 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹110.35 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹92.55 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 17वें दिन ₹0.20 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹30.05 करोड़ हो गया है. इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹140.40 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 05, 2026 11:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola