---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 2 Anthem: ‘बिग बॉस ओटीटी’ का एंथम सॉन्ग रिलीज, इस बार जनता लेगी ये बड़े फैसले

Bigg Boss OTT 2 Anthem: पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का फैंस बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया था। वहीं, अब मेकर्स ने इस विवादित रियलिटी शो का दूसरा प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। इसमें सीजन का एंथम सॉन्ग है। फैंस भी […]

Bigg Boss OTT 2 Anthem
Bigg Boss OTT 2 Anthem

Bigg Boss OTT 2 Anthem: पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का फैंस बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया था।

वहीं, अब मेकर्स ने इस विवादित रियलिटी शो का दूसरा प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। इसमें सीजन का एंथम सॉन्ग है। फैंस भी इस शो के लिए अब बेहद एक्साइटेड हो गए है और इसके स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Bigg Boss OTT 2 का एंथम सॉन्ग रिलीज

बिग बॉस का एंथम सॉन्ग और शो की थीम का लोगों को बहुत बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया था। वहीं, अब इस शो का एंथम भी रिलीज कर दिया है। बता दें कि इस बार के शो के एंथम को रैपर और सिंगर रफ्तार ने अपनी आवाज में गाया है।

1 मिनट 30 सेकंड का है एंथम सॉन्ग वीडियो 

साथ ही बता दें कि इस एंथम वीडियो में सलमान खान कम शब्दों में ये सीजन कैसा होगा और इसमें क्या कुछ होगा फैंस को रैप के माध्यम से समझाते हुए दिख रहे हैं। बिग बॉस के एंथम सॉन्ग का ये वीडियो 1 मिनट 30 सेकंड का है, जिसके रैप में बॉलीवुड के दबंग खान और रफ्तार की जुगलबंदी देखने को मिल रही है।

जियो सिनेमा पर ऑनएयर होगा बिग बॉस ओटीटी 

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 17 जून 2023 से जियो सिनेमा पर ऑनएयर किया जाएगा। साथ ही अगर शो के एंथम सॉन्ग की बात करें तो इसमें सलमान खान कह रहे हैं कि- ‘इस बार उन्हें आपकी मदद लगेगी’। 24 घंटे मल्टी कैमरा से कोई भी कंटेस्टेंट नहीं बच पाएगा।

पूरी पावर जनता के हाथ

इस बार पूरी पावर जनता के हाथ में होने वाली है, क्योंकि इस बार बिग बॉस नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स जनता की उंगलियों पर डांस करती हुई नजर आएगी। राशन हो या सजा इस बार सलमान खान या बिग बॉस नहीं, बल्कि जनता के हाथों में हर फैसला होगा। वहीं, फैंस अब शो के ऑनएयर होने का इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Jun 09, 2023 12:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.