Saturday, 26 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

JioHotstar पर आते ही इस क्राइम सीरीज ने मचाया तहलका, रिलीज होते ही टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल

JioHotstar Trending: OTT पर आते ही इस सीरीज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. 6 एपिसोड की ये क्राइम ड्रामा सीरीज JioHotstar की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है

Hunkkaar: The Roar
Hunkkaar: The Roar

JioHotstar Trending: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. यहां हर फ्राइडे कोई न कोई नई फिल्म या सीरीज रिलीज होती है. हाल ही में रिलीज हुई ये क्राइम ड्रामा सीरीज दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. Jio Hotstar पर रिलीज होते ही इस सीरीज ने तहलका मचा दिया है. यहां आते ही ये सीरीज टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है.

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ की, जो हाल ही में Jio Hotstar पर रिलीज हुई है. 6 एपिसोड की इस सीरीज में सैयारा की एक्ट्रेस अनीत पद्दा (Aneet Padda) लीड रोल में हैं. सीरीज में उनके किरदार ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इसमें अनीत का इंटेंस और सीरीयस रोल हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

---विज्ञापन---

सीरीज की कहानी

कहानी की बात करें तो, ‘हुंकार: द रोर’ सीरीज की कहानी ओरछा की 17 साल की लड़की मीनू रावत (अनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बहुत ही पॉवरफुल बाबा सुनील चाकोसी उर्फ बापजी पर रेप का आरोप लगाया है. मीनू बापजी के ही स्कूल की छात्रा है और उनके आश्रम में रहती है और उसके माता-पिता उनके भक्त हैं. ऐसे में न्याय के लिए मीनू को काफी संघर्ष करना पड़ता है.

रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल

मीनू के इस केस को ACP जसलीन (फातिमा सना शेख) को सौंपा जाता है. पुलिस ऑफिसर के रोल में फातिमा का किरदार दमदार हैं. मीनू का साथ देते हुए ACP जसलीन बापजी का पर्दाफाश करने का काम करती है. 25 सितंबर 2026 को Jio Hotstar पर रिलीज हुई सीरीज ‘हुंकार’ ने आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है. इसमें अनीत पद्दा, फातिमा सना शेख, जीशान अयूब, रघुबीर यादव और राम कपूर शामिल हैं.

First published on: Sep 26, 2026 08:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola