Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

PICS- शादी से पहले प्रियंका ने घर में निक संग की पूजा, देसी अंदाज़ में दिखे पीसी के ससुराल वाले

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी के चर्चे इन दिनों जमकर हो रहे है। प्रियंका जल्द ही अमेरिकी बॉयफ्रैंड सिंगर और रैपर निक जोनस से शादी कर रही है। दोनों की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में हो रही है। शादी से पहले इनके यहां से हर डिटेल्स सामने आ रही है। […]

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी के चर्चे इन दिनों जमकर हो रहे है। प्रियंका जल्द ही अमेरिकी बॉयफ्रैंड सिंगर और रैपर निक जोनस से शादी कर रही है। दोनों की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में हो रही है। शादी से पहले इनके यहां से हर डिटेल्स सामने आ रही है। अभी बीते दिनों ही निक जोनस इंडिया आए हैं। 

इसके अलावा कल ही निक के भाई जॉय जोनस और उनकी पार्टनर हॉलीव़ुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर इंडिया आ चुके हैं। जोधपुर जाने से पहले हाल ही में प्रियंका ने अपने घर पर एक पूजा करवाई है। इस पूजा में प्रियंका की पूरी फैमिली और निक जोनस की फैमिली शामिल रही है। 

आज ही प्रियंका के घर में ये पूजा हुई है। पूजा में प्रियंका निक के साथ साथ जॉय जोनस औऱ सोफी टर्नर भी मौजूद रहे। खास बात ये थी कि ये सभी इस दौरान इंडियन अटायर में नजर आए। पूजा के दौरान प्रियंका जहां स्काई ब्लू आउटफिट में नजर आई. तो वहीं निक जोनस बेबी पिंक कुर्ता पायजामा में दिखे। 

इसके अलावा जॉन जोनस ने हल्का ब्लू कुर्ता औऱ उनकी पार्टनर सोफी टर्नर ने रेड कुर्ता पहना था। जो कि पक्का इंडियन ड्रेस था। ऐसे में लग रहा है कि देसी गर्ल ने अपने रंग में विदेशी ससुराल वालों को भी रंग दिया है। 

पूजा के बाद जल्द ही प्रियंका जोधपुर के लिए रवाना होने वाली है। पहले वो उदयपुर पहुंचेगी तो वहीं उसके  बाद वो चॉपर (हेलिकॉप्टर) के जरिए उम्मेद भवन तक पहुंचेंगी। 

दोनों 2-3 दिसंबर को शादी करने वाले है।सगाई से लेकर हल्दी, मेहंदी की सारी रस्में उम्मेद भवन में होगी। 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे तो वहीं 3 दिसंबर को इनकी क्रिश्चियन वेडिंग होगी। बताया जा रहा है कि शादी में बहुत ही लिमिटेड लोगों को बुलाया गया है। 

इसके साथ ही 5 दिनों के लिए उम्मेद भवन को भी आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इनकी शादी में शामिल होने के लिए हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन भी इंडिया आ चुके हैं।

PC- Instagram 

First published on: Nov 28, 2018 01:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.