---विज्ञापन---

Summer Special Drink: गर्मी मे कूल रहने के लिए ट्राई करें दही रूह अफजा, पीने वाले करेंगे तारीफ

Summer Special Drink: गर्मी में राहत पाने के लिए कुछ ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में आप हेल्दी और टेस्टी ठंडी ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। वैसे में इस मौसम में गन्ने का जूस, आम पन्ना, कोल्ड ड्रिंक्स, शरबत, नींबू पानी आदि पीना बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन आज हम आपको […]

Summer Special Drink, Dahi Rooh Afza Recipe In Hindi, How To Make Dahi Rooh Afza

Summer Special Drink: गर्मी में राहत पाने के लिए कुछ ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में आप हेल्दी और टेस्टी ठंडी ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। वैसे में इस मौसम में गन्ने का जूस, आम पन्ना, कोल्ड ड्रिंक्स, शरबत, नींबू पानी आदि पीना बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन आज हम आपको दही रूह अफजा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो बहुत ही आसान है।

अगर आपके घर में अचानक से कोई गेस्ट आ जाए तो आप इस ड्रिंक को झटपट बनाकर दे सकते हैं। इसे पीकर गेस्ट गर्मी की सारी थकान भूल जाएंगे। अगर आप भी इस टेस्टी और सेहत से भरी ड्रिंक को बनाना चाहते हैं ताकि आप गर्मी में कूल हो सके तो हमारी रेसिपी को फॉलो करें।

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में रहना है Cool, तो ट्राई किजिए ये हेल्दी Summer Drink

दही रूह अफजा बनाने के लिए सामग्री  Summer Special Drink

  • दही (250)
  • रूह अफजा (5 चम्मच)
  • चीनी (2 चम्मच)
  • दूध (आधा कप)
  • बर्फ (आवश्यकतानुसार)

यह भी पढ़ें: गर्मियों में ठंडक देगा पुदीने और नींबू का शरबत, जानें बनाने की विधि 

दही रूह अफजा बनाने की रेसिपी    Summer Special Drink

  • गर्मी से राहत पाने के लिए आप बहुत जल्दी बनने वाली ड्रिंक दही रूह अफजा बना सकते हैं इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही लें।
  • इसके बाद इसे चम्मच की मदद से इसे फेंट लें, आप इसे मथनी या मिक्सी की मदद से भी फेंट सकती हैं।
  • इसके बाद इसमें स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें, इस बात का ध्यान रखें की चीनी अच्छे से मिक्स हो जाए।
  • इसके बाद इसमें दूध और रूह अफजा को भी डालकर, अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब आपका दही रूह अफजा बनकर तैयार है आप इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें।
  • अगरआपको या आपके गेस्ट को बहुत ठंडा पसंद नहीं है तो आप इसे रूम टेम्परेचर पर भी रहने दे सकते हैं।
  • अब आप इसे अपने घर आए मेहमान को ठंडा-ठंडा सर्व करने से पहने ऊपर से गार्निश करने के लिए रूह अफजा डालें।

अभी पढ़ेंलाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jun 25, 2023 07:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.