---विज्ञापन---

Bread Medu Vada Recipe: ब्रेड की इस रेसिपी से मुंह में आएगा पानी, हर कोई पूछेगा बनाने का तरीका

Bread Medu Vada Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर हम सभी को एक ही चीज बार-बार मिले तो हम बोर हो जाते हैं। कई बार लोगों का मन अलग अलग नाश्ता खाने को करता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो ब्रेकफास्ट में ब्रेड मेदू वड़ा ट्राई कर सकते हैं। ब्रेड मेदू वड़ा (Bread medu […]

Bread Medu Vada Recipe:

Bread Medu Vada Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर हम सभी को एक ही चीज बार-बार मिले तो हम बोर हो जाते हैं। कई बार लोगों का मन अलग अलग नाश्ता खाने को करता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो ब्रेकफास्ट में ब्रेड मेदू वड़ा ट्राई कर सकते हैं। ब्रेड मेदू वड़ा (Bread medu vada) खाने में काफी स्वादिष्ट और चटपटा होता है। आप इसे आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। आइए जानते है इसकी रेसिपी।

ब्रेड मेदू वड़ा बनाने के लिए सामग्री

ब्रेड मेदू वड़ा बनाने के लिए कुछ ब्रेड की स्लाइस, 2 चम्मच दही, ½ कप सूजी, 1 बारीक कटी प्याज, 1 बारीक कटी गाजर, 1 बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च, 1 बारीक कटी हरी मिर्च, ½ चम्मच चिली फ्लेक्स, ½ चम्मच लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, थोड़ा सा पानी और स्वादानुसार नमक। आइए जानते हैं ब्रेड मेदू वड़ा बनाने की विधि।

ब्रेड मेदू वड़ा बनाने की विधि

सबसे पहले आप ब्रेड मेदू वड़ा बनाने के लिए एक बाउल में ब्रेड स्लाइस लें। अब इसमें दही और हल्का सा पानी डालकर हाथों से अच्छी तरह मैश कर लें। इस मिक्सचर को आटे की तरह गूंथें और ज्यादा पतला ना करें। अब शिमला मिर्च, गाजर, प्याज और हरी मिर्च को इसमें मिक्स करे। आप अपनी मर्जी से कोई भी अपनी फेवरेट सब्जी चॉप करके डाल सकते हैं।

अब इस मिक्सचर में चिली फ्लेक्स, नमक, हरा धनिया और लहसुन का पेस्ट मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर वड़े का आकार दें। आप अगर वड़ा नहीं बना पा रहे तो आप इसे पकौड़े का भी शेप दे सकते हैं। अब पैन में तेल गर्म करें और सभी वड़ों को डीप फ्राई कर लें। अब हल्का ब्राउन होने के बाद इसे निकाल लें। बस आपके टेस्टी और क्रिस्पी ब्रेड मेदू वड़े बनकर तैयार हैं। अब आप इसे हरी चटनी या लाल चटनी क साथ आराम से खा सकते हैं।

First published on: Mar 30, 2023 01:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.