-विज्ञापन-

Coconut Cream ICE Cream: बेकार समझकर न फेंके नारियल की मलाई, बनाएं ये टेस्टी आइसक्रीम

Coconut Cream ICE Cream: नारियल की मलाई से आप बहुत ही टेस्टी आइसक्रीम बना सकते हैं ये खाने में बड़ी ही लाजवाब लगती है। और बनाने में आसान होती है।

Coconut Cream ICE Cream: नारियल पानी कई प्रकार के मिनरल्स का खजाना होता है। इसे पीने से शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। गर्मियों में तो ये अमृत के समान होता है। नारियल पानी पीने में भी बहुत टेस्टी लगता है। दरअसल इसमें एक अच्छी सी मिठास होती है। जो सभी को बहुत अच्छी लगती है। इसकी मलाई भी बहुत ही यमी होती है। कच्चे नारियल के अंदर इ जेली जैसी लेयर होती है जिसे नारियल की मलाई कहा जाता है।

आप इस मलाई को वैसे भी कहा सकते हैं, क्योंकि ये बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। और आप चाहें तो इसकी कोई डिश भी बना सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की नारियल की मलाई की भी डिश बनाई जा सकती है। तो हम आपको बता दें कि जी बिल्कुल बनाई जा सकती है। आज हम आपको नारियल की मलाई की आइसक्रीम बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। जो टेस्टी तो होगी ही साथ में बहुत ज्यादा हेल्दी भी होगी। आइए जानते हैं नारियल की आइसक्रीम बनाने की आसान सी विधि।

नारियल की मलाई की आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री

नारियल की मलाई
नारियल पानी
हैवी क्रीम
चीनी
वनीला एक्सट्रेक्ट

नारियल की मलाई से आइसक्रीम बनाने की विधि

नारियल मलाई आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले मलाई और उसके पानी को ब्लेंडर में डालें।
साथ में हैवी क्रीम, चीनी और वनीला एक्सट्रेक्ट भी डाल दें।
अब इन सभी चीजों को अच्छे तरीके से ब्लेंड कर लें।
जब तक की एकदम स्मूथ पेस्ट न बन जाए।
अब आप आइसक्रीम बनाने के लिए इस मिश्रण आइसक्रीम मोल्ड में डाल दें।
अगर आपके पास आइसक्रीम मोल्ड नहीं है तो आप इसे किसी छोटे गिलास या कटोरी में भी डाल सकते हैं।
बस आपको इस बात का ध्यान रखना है की जिस भी बर्तन में आप ये मिश्रण डालें, वो अच्छे से कवर होना चाहिए।
अब इसे चार से पांच घंटे के लिए सेट होने के लिए फ्रीजर में रख दें।
इसके बाद इसे अन्मोल्ड करके सर्व करें। जो भी ये आइसक्रीम खाएगा उसे मजा आ जाएगा।

Latest

Don't miss

Krishna Mukerjee Honeymoon: कृष्णा मुखर्जी का हनीमून वीडियो वायरल, देख फैंस बोले ये आधी……..

Krishna Mukerjee Honeymoon Video: टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला से हाल ही में शादी की है। वहीं अब...

Kanya Puja Special Gifts: मां दुर्गा के नन्हें रूपों को Gift करें ये चीजें, दिल हो जाएगा बाग बाग

Kanya Puja Special Gifts: इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा...

Vivian Dsena: शादी से लेकर बेटी की खबरों पर विवियन डीसेन ने तोड़ी चुप्पी, बोले किसी को….

Vivian Dsena: टीवी एक्टर विवियन डीसेन पिछले कुछ वक्त से चर्चा में हैं। दरअसल विवियन डीसेन ने कुछ वक्त पहले गुपचुप अंदाज में शादी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here