---विज्ञापन---

56 की उम्र में भी चाहिए Akshay Kumar जैसी फिटनेस, तो फॉलो करें उनका डाइट प्लान

Akshay Kumar Fitness: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का आज 56 वां जन्मदिन है। लेकिन कोई भी उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। उनकी फुर्ती, जोश देखकर आज के युवा शर्मा जाएं। जी हां अपनी उम्र से 30 साल छोटे दिखने वाले एक्टर का लाइफस्टाइल जानकर आप भी हैरान रह […]

Akshay Kumar, Bollywood, Lifestyle
Image Credit: Google

Akshay Kumar Fitness: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का आज 56 वां जन्मदिन है। लेकिन कोई भी उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। उनकी फुर्ती, जोश देखकर आज के युवा शर्मा जाएं। जी हां अपनी उम्र से 30 साल छोटे दिखने वाले एक्टर का लाइफस्टाइल जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल उनकी इस फिटनेस के पीछे एक कड़ी मेहनत है जो हर कोई फॉलो नहीं कर सकता। अभिनेता अपनी इस फिटनेस को बनाए रखने के लिए सिर्फ वर्क आउट ही नहीं बल्कि बहुत ही स्ट्रीक्ट डाइट भी फॉलो करते हैं। अगर आप भी उनकी तरह यंग और फुर्तीला दिखना चाहते हैं तो फॉलो करें ये टिप्स।

यह भी पढ़ें: ‘चंद्रमुखी 2’ की रिलीज डेट बढ़ी आगे, अब इस फिल्म के साथ छिड़ सकती है जंग

ये अक्षय कुमार की डाइट

एक्शन के लिए जाने जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार का आज 56वां जन्मदिन है। इस उम्र में भी उनकी फिटनेस देखकर आप कह नहीं सकते की वो उम्र के इस पड़ाव पर पहुंच गए हैं। अगर आप भी उनकी तरह फिट रहना चाहते हैं तो अपने दिन की शुरुआत भी एक्टर की तरह करें। अक्षय सुबह एक गिलास दूध, मिल्क शेक या फिर जूस, अंडा, और पराठा खाते हैं। हल्की भूख को कम करने के लिए एक्टर स्नेक्स को तौर पर ड्राई फ्रूट खाते हैं। बात उनके लंच की करें तो वो उबला हुआ चिकन या फिर, मिक्स हरी सब्जियां, दाल और दही खाना पसंद करते हैं। रात को अक्षय हल्का सा खाना खाते हैं जैसे-  हरी सब्जियां, सूप और सलाद आदि।

अपना स्टेमिना बढ़ाने के लिए अक्षय करते हैं ये काम

बता दें कि, अक्षय कुमार अपना स्टेमिना बढ़ाने के लिए हफ्ते में दो बार बास्केटबॉल खेलते हैं। इसके साथ ही वो स्विमिंग भी करते हैं इससे फिजिकली फिट रहने के साथ वो मेंटली भी फिट रहते हैं। साथ ही अक्षय वॉक भी करते हैं।

ये है अक्षय का उठने और सोने का टाइम

अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो सुबह 4 बजे उठ जाते हैं और इसके बाद वॉक पर जाते हैं। वो अपने रूटीन में योग को भी फॉलो करते हैं। इसके अलावा अक्षय का सोने का टाइम भी रात 9 बजे का है। यही वजह है कि वो कम ही पार्टियों में नजर आते हैं।

First published on: Sep 09, 2023 02:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.