देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद निक के भाई जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी चर्चा में रही। पिछ ले दिनों इस कपल ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। वहीं अब खबर है कि एक बार फिर ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बार दोनों अपनी शादी बड़ी धूमधाम में करने वाले है इतना ही नहीं ये कपल इस बार अपनी शादी फ्रांस में करने जा रहा है। इस कपल ने मई 2018 में शादी कर सबको चौंका दिया था।
आपको बता दें कि जो जोनस और सोफी टर्नर ने हाल ही में ग्राहम नॉर्टन शो में मजाकिया लहजे में कहा कि वह दूसरी बार 15 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। अब यूएस वीकली की रिपोर्ट के मुताबिक जो और सोफी ने मजाक में शादी की लोकेशन का खुलासा कर दिया है।
हालांकि, ये कपल जुलाई नहीं बल्कि इसी महीने शादी कर सकता है। रिपोर्ट के मुकाबले जो और सोफी एक काफी बड़ी पार्टी करना चाहते हैं। हालांकि, दोनों ने इसकी प्लानिंग अपने परिवार वालों पर छोड़ दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में जोनस ब्रदर्स की परफॉर्मेंस के अलावा एक और म्यूजिकल इवेंट होगा।
जो जोनस और सोफी टर्नर बिलबोर्ड म्यूज़िक अवॉर्ड 2019 को अटेंड कर रहे थे। इसके बाद दोनों चर्च में पहुंचे और शादी रचाई। इससे पहले जो ब्रदर्स ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में परफॉर्म भी किया। ऐसे में परिवार के किसी भी सदस्य ने इसकी भनक नहीं लगने दी। जो और सोफी के एक फैन पेज ने इस शादी की फोटो को शेयर की थी। शादी में सोफी के साथ प्रियंका चोपड़ा और डेनियल जोनस भी मौजूद थे।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें दोनों शादी की कसम पढ़ रहे हैं। सोफी टर्नर मशहूर टीवी सीरीस ग्रेम ऑफ थ्रोनस की एक्ट्रेस हैं। सोफी टर्नर गेम ऑफ थ्रोन्स में सांसा स्टार्क का रोल निभाती हैं। सोफी टर्नर गेम ऑफ थ्रोन्स के फिनाले सीजन का भी हिस्सा है।