Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

मशहूर हॉलीवुड एक्टर रिप टॉर्न का 88 साल की उम्र में हुआ निधन

हॉलीवुड की दुनिया से अब एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल हाल ही में हॉलीवुड के एक जाने माने एक्टर का निधन हुआ है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि  रिप टॉर्न हैं। रिप टॉर्न का 88 साल की उम्र में निधन हुआ है। टॉर्न के निधन की जानकारी खुद उनके […]

हॉलीवुड की दुनिया से अब एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल हाल ही में हॉलीवुड के एक जाने माने एक्टर का निधन हुआ है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि  रिप टॉर्न हैं। रिप टॉर्न का 88 साल की उम्र में निधन हुआ है। टॉर्न के निधन की जानकारी खुद उनके स्पोक्सपर्सन ने दी है। टॉर्न का निधन जब हुआ तब वो अपने परिवार के साथ ही थे। टॉर्न ने आखिरी पलों में अपने परिवार का साथ पाया। अभीतक टॉर्न के निधन की कोई वजह नहीं पता चल पाई है। टॉर्न ने सालों से इंड्स्ट्री में काम किया है। उन्होंने हॉलीवुड के सिनेमा को एक नई पहचान दी है। उनके योगदान को कभी नहीं भूला जा सकता है। टॉर्न को एचबीओ के शो ''The Larry Sanders Show'' के लिए जाना जाता है। इस शो से खूब पॉपुलर हुए थे। ये शो काफी मशहूर हुआ था। टॉर्न ने कई फिल्मों और शोज में काम किया है। उन्हें मशहूर फिल्म मैन इन ब्लैक के लिए भी याद किया जाता है। मैन इन ब्लैक में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इस फ्रैंचाइजी के साथ वो काफी वक्त तक जुड़े रहे। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने ने तीन बार शादियां की हैं। फिलहाल उनके निधन से हॉलीवुड जगत में शोक का माहौल है।

First published on: Jul 10, 2019 08:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.