Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

नाइजीरियन एक्ट्रेस Nimmy Ferrari का निधन, 26 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Nimmy Ferrari Passes Away: नॉलीवुड एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर निम्मी फेरारी का 26 की उम्र में निधन हो गया है. अपने नए घर में शिफ्ट होने और जश्न मनाने से कुछ ही दिन पहले हुई इस घटना से फैंस काफी दुखी हैं.

Nimmy Ferrari Death
Nimmy Ferrari Death

Nimmy Ferrari Passes Away: नाइजीरियाई फिल्म इंडस्ट्री (Nollywood) और सोशल मीडिया की दुनिया से बेहद हैरान करने वाली खबर आ रही है. पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निम्मी फेरारी (Nimmy Ferrari) का महज 26 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है. सबसे ज्यादा दुखी करने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस अपने नए घर की ‘हाउसवार्मिंग पार्टी’ से ठीक कुछ दिन पहले दुनिया छोड़ गईं. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स काफी शॉक में हैं.

26 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

26 साल की यंग नाइजीरियन एक्ट्रेस और पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निम्मी फेरारी के अचानक चले जाने से एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में शोक की लहर दौड़ गई है. उनकी क्लोज फ्रेंड और फेलो एक्ट्रेस केमिटी (Kemity) ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर करके उनके निधन की ऑफिशियल जानकारी दी.

---विज्ञापन---

नए घर के जश्न से पहले हुआ हादसा

निम्मी फेरारी ने हाल ही में ओगुन स्टेट के सागामू (Sagamu) में अपना एक नया और शानदार घर कम्प्लीट किया था. वे बहुत जल्द अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ नए घर का ‘हाउसवार्मिंग’ जश्न मनाने वाली थीं. लेकिन इस खुशी के मौके से ठीक कुछ दिन पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया.

जश्न वाले घर में खुदी कब्र

सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसमें उनके नए घर के अहाते में ही कब्र खोदी जाती दिख रही है. जिस जगह पर जश्न की तैयारियां होनी थीं, वहां अचानक एक्ट्रेस की अंतिम विदाई की तैयारियां होती देख फैंस और सहकर्मियों की आंखें नम हो गईं.

---विज्ञापन---

सर्जरी से जुड़ी अफवाहें वायरल

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की मौत की वजह को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘फिब्रोइड सर्जरी’ (Fibroid Surgery) के कॉम्प्लिकेशंस के चलते उनकी जान गई. हालांकि, उनके परिवार या किसी ऑफिशियल सोर्स ने अभी तक मौत की असली वजह पर कोई मुहर नहीं लगाई है.

सोशल मीडिया पर दी जा रही श्रद्धांजलि

निम्मी फेरारी के चले जाने के बाद से इंस्टाग्राम और एक्स पर फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उनके चाहने वाले इंडस्ट्री में दिए गए उनके योगदान और उनकी यादों को शेयर कर रहे हैं. लोग ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 07, 2026 09:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola